{"_id":"6a31bdcf67d685128b07d989","slug":"panipat-city-gifted-a-government-womens-college-panipat-news-c-244-1-pnp1001-159042-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पानीपत शहर को राजकीय महिला कॉलेज की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पानीपत शहर को राजकीय महिला कॉलेज की सौगात
विज्ञापन
प्रमोद विज।
पानीपत। पानीपत शहर को राजकीय महिला कॉलेज की सौगात मिली है। सरकार ने इसकी मंगलवार को मंजूरी दे दी है। अब इसकी डीपीआर बनाकर निर्माण कार्य किया जाएगा। फिलहाल जीटी रोड स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के साथ डायट परिसर में कॉलेज शुरू किया जा सकता। इसका फैसला बुधवार को शिक्षा विभाग की बैठक में लिया जाएगा।
इसी परिसर में देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज शुरू किया था। इसी के साथ जिले में राजकीय महिला कॉलेज की संख्या तीन हो गई है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने इसी सत्र में डाहर गांव में महिला कॉलेज शुरू किया है। इससे पहले मतलौडा में महिला कॉलेज चल रहा है। इसमें करीब 1400 लड़कियों शिक्षा पा रही हैं।
पानीपत शहर विधायक प्रमोद विज ने बताया कि यह शहर का पहला महिला कॉलेज होगा। इसका लाभ पानीपत शहर ही नहीं अपितु के आसपास के क्षेत्र से आने वाली छात्राओं को भी मिलेगा। हरियाणा सरकार ने मंगलवार को राजकीय महिला कॉलेज की स्वीकृति प्रदान कर दी है। कॉलेज की डीपीआर तैयार कर कॉलेज का निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के सपने को साकार करते हुए हरियाणा सरकार द्वारा पानीपत शहर को महिला कॉलेज की सौगात दी है।