{"_id":"ef59291f8090b3c412648543293d57ee","slug":"panipat-city-coloney-water-problems-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल के लिए महिलाएं सड़क पर उतरीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल के लिए महिलाएं सड़क पर उतरीं
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
Updated Thu, 22 May 2014 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत शहर की सिंगला मार्केट में पेयजल की समस्या से त्रस्त महिलाओं ने सलारजंग गेट रोककर समाधान की मांग की। इस मौके पर पहुंचे वार्ड पार्षद ने भी समस्याओं का समाधान कराने से हाथ खड़े कर दिए।
महिलाओं ने जन स्वास्थ्य विभाग की अनदेखी पर जमकर रोष व्यक्त किया। शहर की सिंगला मार्केट में लंबे समय से पेयजल की समस्या चल रही है। यहां की महिलाओं का वीरवार को गुस्सा फूट पड़ा और बाल्टी व खाली बर्तन लेकर सलारजंग गेट पर पहुंच गईं।
महिलाओं ने सलारजंग गेट पर जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। महिला सुनीता, ममता और अंजलि ने बताया कि सिंगला मार्केट में लंबे समय से दूषित पेयजल आ रहा है।
विज्ञापन
वे जनस्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन उनको आश्वासन के सिवाय साफ पानी नहीं मिल सका। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी से लोग बीमार होने के कगार पर पहुंच गए हैं।
महिलाओं के प्रदर्शन की सूचना मिलने के बाद वार्ड पार्षद अशोक नारंग मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन महिलाओं ने उलटे उनको ही घेर लिया।
महिलाओं के गुस्से को देखकर वार्ड पार्षद अशोक नारंग वहां से निकल गए। इसके बाद पार्षद के भाई मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिलाओं को अपने स्तर पर हर संभव समाधान कराने का आश्वासन दिया।
महिलाएं सलारगंज गेट पर करीब पौना घंटा तक जाम लगाए बैठी रहीं। इस दौरान इंसार बाजार में आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।