फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat chairmen, minto panipat, ugha panipat

मिंटो उझा चेयरपर्सन और आदेश तंवर बापौली के बने वाइस चेयरमैन

Thu, 17 Mar 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Thu, 17 Mar 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
panipat chairmen, minto panipat, ugha panipat
पानीपत
बापौली ब्लॉक की पंचायत समिति के चैयरपर्सन का ताज मिंटो उझा व वाइस चैयरमैन का ताज बापौली  के आदेश तंवर के सिर सज गया। दोनों भाजपा समर्थित बताए गए हैं। बापौली में हुई इस चुनाव प्रक्रिया में पंचायत समिति के 14 में से सिर्फ आठ सदस्यों ने ही भाग लिया था।
विज्ञापन


चैयरपर्सन चुने जाने के बाद मिंटो उझा ने कहा कि पंचायत समिति के सदस्यों ने उन्हें जिस उम्मीद से चैयरमैन चुना है वह उस पर खरा उतेरेगी। क्षेत्र का विकास करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। बुधवार को बापौली ब्लॉक के पंचायत समिति के चैयरमैन व वाइस चैयरमैन का चुनाव संपन्न हो गया।
विज्ञापन


चुनाव  प्रक्रिया में पंचायत समिति के 14 में से आठ सदस्यों ने भाग लिया। चुनाव प्रक्रिया में मिंटो उझा को चैयरमैन व बापौली के आदेश तंवर को वाइस चैयरमैन चुना गया। बापौली ब्लाक के ब्लॉक पंचायत समिति के चैयरमैन का पद अनुसूचित जाति से संबध रखने वाली महिला प्रत्याक्षी के लिए आरक्षित था। चैयरमैन बनने की दौड़ में मिंटो उझा अकेली ही शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव प्रक्रिया में 14 में आठ सदस्यों के पहुंचने के बाद सदस्यों की उपस्थिति का कोरम पूरा हो गया था। आरओ जीएम मेहताब सिंह खर्ब व बीडीपीओ कुलजीत दहिया ने मिंटो उझा व आदेश तंवर को चैयरमैन व वाइस चैयरमैन का प्रमाण पत्र दिया। मिंटो उझा के चैयरमैन व आदेश तंवर के वाइस चैयरमैन बनने के लिए उनके समर्थकों ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। समर्थकों ने एक दूसरे को लड्डू बांटकर खुशियां मनाई। इस मौके परपहल सिंह,बंटी, रामेश्वर, राजपाल, अनील, विकास, सुभाष, रमेश शर्मा, मेघराज रावल, राजपाल, मामन, रामकुवार व जयसिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed