फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: Car rider crushed three pedestrians, condition critical

Panipat: कार चालक ने पैदल चल रहे तीन मजदूरों को रौंदा, दामाद व ससुर समेत तीन की मौत

Sun, 01 Sep 2024 07:09 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 01 Sep 2024 07:09 PM IST
सार

तेज गति कार में शराब पार्टी कर रहे थे, तीनों करीब 30 मिनट तक सड़क किनारे तड़पते रहे। एंबुलेंस नहीं पहुंची। लोगों ने दोनों आरोपियों को पकड़कर धुना फिर पुलिस को सौंपा। दोनों आरोपी शराब के नशे में थे। कार लापरवाही से चला रहे थे। गोहाना रोड स्थित महाराना गांव के पास शाम छह बजे हादसा हुआ।

विज्ञापन
Panipat: Car rider crushed three pedestrians, condition critical
कार सवार ने तीन पैदल चल रहे लोगों को रौंदा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चलती गाड़ी में शराब पी रहे दो लोगों की लापरवाही ने एक साथ तीन परिवारों को उजाड़ दिया। गोहाना रोड स्थित महराना गांव के पास सड़क पर पैदल अपने घर लौट रहे तीन मजदूरों को एक कार सवार ने नशे की हालत में कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि तीनों को कुचलने के बाद भी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ों से टकराते हुए सड़क किनारे गड्ढों में पलट गई।

विज्ञापन


आसपास के लोगों ने तुंरत कार सवार दोनों युवकों को पकड़ कर धुना। इसमें एक युवक फरार हो गया। हादसे की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। हादसा रविवार सायं करीब छह बजे का है।
विज्ञापन

पुलिस करीब 20 मिनट बाद मौके पर पहुंच गई, लेकिन एंबुलेंस 30 मिनट बाद भी नहीं पहुंच सकी। तब तक तीनों घायल सड़क किनारे तड़पते रहे। जिसके बाद एक-एक कर तीनों ने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों ने एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने तीनों शवों को जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिंझौल निवासी सिम्पी ने बताया कि वह मूल रूप से बिहार के शेखपुरा जिले के सौदाग्रह गांव की है। उसके पति अनिल प्रसाद व पिता नंदे महतो महाराना स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। उनके साथ पश्चिम बंगाल का कार्तिक भी काम करता था। वे तीनों रविवार शाम को महराना स्थित फैक्ट्री से बिंझौल गांव स्थित घर पर पैदल ही आ रहे थे।

वे महराना गांव स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे तो पीछे तेज गति एक कार चालक ने उनको रौंद दिया। कार चालक भी अनियंत्रित हो गया और कार पेड़ से जा टकराई। दोनों लोग शराब के नशे में थे। उन्होंने भागने का प्रयास किया, लेकिन लोगों ने उनको पकड़ लिया।


हादसे में उसके पिता नंदे महतो (55) निवासी रोहो गांव जिला नवादा बिहार, उसके पति अनिल प्रसाद (26) और पश्चिम बंगाल के कार्तिक (30) की मौत हो गई। थाना मॉडल टाउन पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। तब तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाई तो पुलिसकर्मी आरोपी से पूछताछ करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed