फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, car accident

होंडी सिटी कार और ऑटो की टक्कर में घायल तीन और की मौत

Wed, 29 Mar 2017 11:46 PM IST
panipat beuro
panipat beuro Updated Wed, 29 Mar 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
panipat, car accident
c - फोटो : panipat
जीटी रोड सिवाह फ्लाईओवर पर मंगलवार को हाई स्पीड होंडा सिटी कार सवार युवकों ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में घायल हुए छह में तीन की मंगलवार देर रात उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में ऑटो में सवार यात्रियों में से पांच की मौत हो गई है। चालक सहित तीन की हालत नाजुक है। चालक को सिविल अस्पताल से खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है, जबकि दो का इलाज शहर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। होंडा सिटी कार के सवारों में से दो को दिल्ली रेफर कर दिया गया है, जबकि एक का इलाज शहर के निजी अस्पताल में चल रहा है। कार सवारों में दो डीपीएस पानीपत सिटी और एक एसडीवीएम में पढ़ता है। वे सब परीक्षा खत्म कर मुरथल ढाबे पर खाना खाकर लौट रहे थे। डीएसपी जगदीप दूहन, सेक्टर 29 चौकी प्रभारी महाबीर सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी बुधवार को सिविल अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम करवाकर पांचों शवों को परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गांव सिवाह के पास फ्लाईओवर पर दिल्ली-पानीपत लेन पर तेज रफ्तार कार ने ऑटो को टक्कर मार दी थी। ऑटो के परखच्चे उड़ गए थे। ऑटो को टक्कर मारने के बाद कार डिवाइडर पर जा चढ़कर कर जलने लगी थी। हादसे के वक्त ऑटो में आठ सवारियां थी। इनमें से सिवाह निवासी मीना (45) और वेस्ट बंगाल हाल झट्टीपुर निवासी हबीब (42) की मौके पर ही मौत हो गई थी। सिवाह निवासी ऑटो चालक सोनू, वाल्मीकि बस्ती जाटल रोड निवासी लक्खीराम (57), सिवाह निवासी बबीता (35), वीराट नगर नेपाल, हाल गाबा कॉलोनी निवासी मोहनगिरी (20), सलीम और एक अन्य घायल हो गए थे। सभी घायलों को नजदीक के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। मंगलवार रात को उपचार के दौरान लक्खीराम, बबीता और मोहनगिरी की मौत हो गई। घायल ऑटो चालक सोनू को परिजन बुधवार को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने उसे खानपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। सलीम और अजय का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

 
सीए की कोचिंग ले रहा था मोहनगिरी
विराट नगर, नेपाल हाल गाबा कॉलोनी निवासी महेंद्र गिरी ने बताया कि उसका बेटा मोहनगिरी बेहद होनहार था। 12वीं में उसके 77 प्रतिशत अंक आए थे। अब वह सीए की कोचिंग ले रहा था। गत रोज वह भतीजे अजय के साथ बिना सूचना दिए गन्नौर में अपनी बहन के पास गया था। वहां से लौटते समय हादसा हो गया। मोहनगिरी तीन बहनों और दो भाइयों में चौथे नंबर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैस कनेक्शन लेने गई, लेकिन लौटी नहीं
सिवाह निवासी बबीता के परिजनों ने बताया कि वह दीवाना मोड़ स्थित भारत गैस एजेंसी पर गैस कनेक्शन लेने गई थी। वहां से ऑटो से सिवाह आ रही थी। रास्ते में हादसा हो गया और उसमें बबीता की मौत हो गई। बबीता की दो लड़की और एक लड़का है।

फेरी लगाकर करता था गुजारा
वाल्मीकि बस्ती जाटल रोड निवासी लक्खीराम फेरी लगाकर चादर और बेडशीट बेचता था। मंगलवार को वह समालखा के गांवों में गया था। ऑटो से वापस आ रहा था। सिवाह के पास हुए हादसे में उसकी मौत हो गई। लक्खीराम के दो बेटे हैं।

 
सामान लेने आया था पानीपत
गांव मनमोहन बस्ती, बारबिल्ला गोलपोखर, उत्तर दिनाजपुर, वेस्ट बंगाल निवासी हबीब रहमान झट्टीपुर स्थित फैक्ट्री में काम करता था और वहीं लेबर क्वार्टर में रहता था। मंगलवार शाम वह पानीपत में खरीदारी करने आ रहा था। हादसे में उसकी मौत हो गई। हबीब के दो लड़की और दो लड़के हैं। वे अपनी मां के साथ गांव में ही रहते हैं।

पेपर खत्म होने की खुशी में घूमने गए थे तीनों
वार्ड 9 निवासी सिवांश ने बताया कि वह एसडीवीएम सीनियर विंग में दसवीं कक्षा में पढ़ता है। मंगलवार को उसका आखिरी पेपर था। इसके बाद वह अपने दोस्त डीपीएस में पढ़ने वाले लविश और अमनदीप के साथ कार से मुरथल ढाबे पर खाना खाने गए थे। वहां से लौटते समय कार लविश चला रहा था। वह पिछली सीट पर बैठा, मोबाइल में गेम खेल रहा था। सिवाह के पास अचानक ब्रेक लगे। उसका मुंह सामने वाली सीट पर जाकर लगा। उसने देखा कि कार से धुंआ निकल रहा है। वे लोग तुरंत नीचे उतरे। आस-पास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। घायलों में लविश और अमनदीप को दिल्ली रेफर कर दिया है। सिवांश का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। सिवांश के पिता कृष्ण चावला ने बताया कि वह तहसील में डीड राइटर हैं। उनकी पत्नी सोनम एडवोकेट हैं। वे लोग ड्यूटी पर थे। बेटे ने बाहर खाना खाने की बात कही थी। लविश और अमनदीप उद्योगपतियों के लड़के हैं।


सिवाह फ्लाईओवर पर कार और ऑटो की टक्कर में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए है। होंडा सिटी कार में सवार तीन लड़कों को भी चोटें आई हैं। कार हुड्डा निवासी लविश चला रहा था। वह स्वयं को बालिग बता रहा है। युवकों ने एल्कोहल का सेवन किया है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। तीनों लड़कों के यूरिन टेस्ट करवाए हैं। होंडा सिटी कार किसकी है और कार चालक के पास लाइसेंस था या नहीं, इनकी जांच की जा रही है।
जगदीप दूहन, डीएसपी, पानीपत। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed