फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, bhartiya kisan union, meeting

भाकियू की गुटबाजी खत्म, पांच ग्रुप एक साथ आए

Sun, 29 Jun 2014 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sun, 29 Jun 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
panipat, bhartiya kisan union, meeting
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के पांच ग्रुप गुटबंदी को खत्म कर एक साथ जुड़ गए हैं। गुटों ने सर्वसम्मति से कमेटी का गठन कर किसानों की समस्याओं के लिए संघर्षशील रहने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


प्रदेश में यूनियन अलग-अलग सात गुटों में बंटी है। पांच के एक साथ आने के बाद भी यूनियन के दो गुट बाहर हैं। भाकियू का दावा है कि पांच गुटों के एक साथ आने पर उनकी स्थिति मजबूत हो गई है और वह अब किसानाें की हक की लड़ाई को और आक्रामक तेवर के साथ लड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन


असंध रोड स्थित किसान भवन में शनिवार को भाकियू की पंचायत हुई। इसकी अध्यक्षता बलविंद्र सिंह बाजवा ने की। पंचायत में भाग लेने के लिए करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत, भिवानी, रोहतक, अंबाला, महेंद्रगढ़ और यमुनानगर समेत प्रदेशभर से किसान प्रतिनिधि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंचायत मेें सर्वसम्मति से भाकियू की गुटबंदी को समाप्त करते पांच ग्रुप एक मंच पर आए गए और प्रदेशस्तरीय कमेटी का गठन किया।

प्रदेश स्तरीय कमेटी में सर्वसम्मति से सुरेश दहिया पानीपत, बाबू राम करनाल, रामदिया कुरुक्षेत्र, महेंद्र सिंह जींद, कृष्ण कुमार हिसार व मेवा सिंह आर्य भिवानी को शामिल किया गया। चुने गए सभी सदस्य किसानाें के आंदोलन की अगुवाई करेंगे। इसके साथ ही सभी नेताओं ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।

एक जुलाई को भूमि नीलामी के विरोध का ऐलान
भाकियू ने ऐलान किया कि एक जुलाई को करनाल जिला के इंद्री खंड की एक वृद्ध महिला किसान की भूमि नीलामी का विरोध किया जाएगा। इसी दिन इंद्री भूमि विकास बैंक के सामने सहकारिता मंत्री सतपाल सांगवान का पुतला फूंका जाएगा।


ट्रांसफार्मराें के लिए होगा आंदोलन
पंचायत में ऐलान किया गया कि किसानों के फुंके हुए व चोरी हुए ट्रांसफार्मराें को दिलाने के लिए भी संघर्ष शुरू किया जाएगा। सरकार और बिजली निगम से मांग की जाएगी कि किसानाें को 24 घंटों में ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराए जाएं। इस अवसर पर ऋषिपाल जाटल, यशपाल राणा, जगमहेंद्र छिछराना, ओम प्रकाश कादियान, बाबू राम, सलिंद्र सांगवान, रतनमान, रमफल कंडेला, महेंद्र धीमान, चूहड़ सिंह रावल, सुरेश दहिया, प्रेम चंद शाहपुर, रिशाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed