फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat becomes most polluted city, AQI 375

Panipat News: सबसे प्रदूषित शहर बना पानीपत, एक्यूआई 375

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2024 06:01 AM IST
विज्ञापन
Panipat becomes most polluted city, AQI 375
पानीपत। पानीपत का एयर क्वालिटी इंडेक्स एक साथ 92 अंक बढ़कर 375 पर पहुंच गया है। इसके साथ पानीपत उत्तर भारत में दिल्ली के बाद दूसरे सबसे बड़े प्रदूषित शहर की श्रेणी में आ गया है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा जैसे बड़े शहर भी पीछे रह गए हैं। यह बहुत ही खराब स्थिति में आका गया है। एक्यूआई एक साथ बढ़ने से लोगों को सांस लेने में तकलीफ और आंखों में जलन होने लगी। इसका बड़ा कारण शहर में ग्रैप-4 लागू होने के बाद नियमों को लागू करने में अनदेखी माना जा रहा है।
विज्ञापन

पानीपत का शनिवार को एयर क्वांलिटी इंडेक्स 375 दर्ज किया गया। इसमें पीएम-2.5 की मात्रा 375 और पीएम-10 की मात्रा 302 रही। जबकि शुक्रवार को एक्यूआई 283 दर्ज किया गया था। इसमें पीएम-10 की मात्रा 195.0 और पीएम-2.5 की मात्रा 283.0 दर्ज की थी। एक ही दिन में एक्यूआई करीब 92 अंक बढ़ने से हर किसी की चिंता बढ़ गई।
विज्ञापन

आनन-फानन में जीटी रोड समेत अन्य सड़कों पर पानी का छिड़काव भी किया। बावजूद इसके किसी प्रकार की बड़ी राहत नहीं मिली। पर्यावरण विषय से जुड़े विशेषज्ञों की माने तो दिल्ली का एक्यूआई शनिवार को 425 दर्ज किया गया। इसके बाद उत्तर भारत में पानीपत का रहा। वहीं हापुड़ का 382 और कटिहार का एक्यूआई 366 दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में जगह-जगह जल रहा कूड़ा
शनिवार को शहर में चारों तरफ कूड़ा जलता मिला। जीटी रोड पर यमुना एंक्लेव और सेक्टर-29 के मोड़ पर कूड़ा जलाया गया। यमुना एंक्लेव के नजदीक जीटी रोड किनारे आग की लपटें पेड़ों तक भी पहुंच रही थी। वहीं, सेक्टर-29 के मोड़ पर आग लगातार तेज हो रही थी। वहीं शहर में दो दर्जन स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहे हैं। इसके अलावा कई जगह खनन और खुदाई का कार्य चल रहा है।

प्रशासन टीम गठित करने तक सीमित
शहरवासियों ने कहा कि प्रशासन ने गत दिनों ग्रैप-4 लागू करने के साथ छह टीमों का गठन किया था। इन टीमों को अलग-अलग काम सौंपे थे। इनमें सबसे बड़ा कार्य ग्रैप के नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई करने का था। इसके साथ सड़कों पर पानी का छिड़काव था। जिले में इक्का-दुक्का सड़क पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने गत दिनों एचएसवीपी का 25 हजार का चालान किया था। इसके अलावा कोई दूसरी बड़ी कार्रवाई नहीं की।

वर्जन :
ग्रैप-4 की शर्त लागू की गई हैं। इनके अनुपालन के लिए छह टीमों का गठन किय गया है। सबको अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
डाॅ. वीरेंद्र कुमार दहिया, उपायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed