फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, atm, out, cash, public, sunday

संडे को एटीएम दे गए धोखा, पैसों के लिए भटकी जनता

Sun, 20 Nov 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Sun, 20 Nov 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
panipat, atm, out, cash, public, sunday
पानीपत - फोटो : bureau
 संडे को सभी बैंकों के एटीएम दे धोखा दे गए। रविवार को जिले में 41 बैंकों और 243 शाखाओं के 211 एटीएम भी बंद रहे। शनिवार को लोगों को विश्वास था कि रविवार को एटीएम में पैसा आ जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। कैश न तो शनिवार को और न ही रविवार को पानीपत में आया।
विज्ञापन


बैंकों और एटीएम में कैश न होने के कारण ग्राहक एक जगह से दूसरी जगह भटकते रहे। नोटबंदी के 12 दिन बाद भी हालात सामान्य नहीं हो पाए हैं। लोग पैसों की तंगी से जूझ रहे हैं। रविवार को बैंक बंद होने के कारण लोग सुबह से ही एटीएम के बाहर पहुंच गए।
विज्ञापन


लेकिन, किसी भी एटीएम में पैसे न मिलने के कारण उन्हें निराश लौटना पड़ा। बैंकों ने शहर में अब मात्र चार या पांच एटीएम में ही पैसे डाले है। इनसे भी दो हजार के नोट निकलने लगे हैं। बाजारों में दुकानदार 500 या एक हजार के नोट नहीं ले रहे। दो हजार के खुले बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में मध्यम वर्ग और गरीब परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



72 एटीएम में की कैसेट अपडेट
जिले के 72 एटीएम को अपडेट किया जा चुका है। इनके कैसेट में बदलाव कर चालू कर दिया गया है। यह पैसे निकालने के लिए नहीं बल्कि व्यवहारिक तौर पर चालू किए गए है। जानकारी के अनुसार आरबीआई की ओर से पानीपत के बैंकों में सोमवार को पांच सौ का नया नोट पहुंचेगा। इससे हालात कुछ सामान्य हो सकते है।

जिले में रविवार को एक या दो एटीएम खुले
रविवार को बैंकों की छुट्टी होने के कारण एटीएम पर लोग आते जाते रहे। लेकिन, जिले में दो-चार एटीएम ही चल पाए। इन पर भी लाइन लगी रही। इससे शादी वाले लोग सबसे ज्यादा परेशान हुए। लोगों ने कहा कि बैंकों को शनिवार को ही अपने एटीएम में पैसे डाल देने चाहिए थे।

सुबह छह बजे से लग गई लाइन
जिले में 211 एटीएम में से एसबीआई के दो चार एटीएम को छोड़कर किसी भी बैंक के एटीएम नहीं खुल सके। पैसों की तंगी के कारण सभी एटीएम बंद रहे। बैंकों के मैनेजरों ने कहा कि सोमवार को पर्याप्त मात्रा में कैश बैंकों में आ जाएगा।  

दो हजार खुले नहीं मिले
जिले के लोग बैंकों से पैसे एक्सचेंज करवा कर लोग दो हजार के नोट लेकर बाजार पहुंचे। लेकिन, दुकानदारों के पास खुले पैसों की व्यवस्था नहीं थी। इस कारण बहुत से दुकानदारों ने इस नोट को नहीं लिया। लोग 400 रुपये की खरीदारी करके दो हजार का नोट दुकानदारों को थम रहे हैं। दुकानदार हर किसी को उधार देने के लिए भी तैयार नहीं है। इसलिए लोगों का कहना है कि दो हजार को नोट किसी काम का नहीं है। बैंकों में 500 का नोट पहले लेकर आना चाहिए था।

संडे सेल मार्केट रहा ठप
रविवार को लगने वाला संडे सेल मार्केट का काम लगभग ठप रहा। दुकानदारों की रविवार की सेल करीब पांच हजार रुपये तक पहुंच जाती थी, लेकिन इस रविवार को एक हजार रुपये कमाने में भी दुकानदारों को पसीने आ गए। दुकानदारों का कहना है कि जब तक जिले में 500 का नया का नोट नहीं आ जाता, तब तक हालात में सुधार नहीं आएगा।


बैंकों में कैश लाने के प्रयास जारी है। सभी एटीएम में जल्द पैसे डाल दिए जाएंगे। सोमवार को स्थिति को नियंत्रित कर लिया जाएगा। सभी बैंकों में जल्द पर्याप्त मात्रा में कैश उपलब्ध होगा। जिले के किसी भी बैंक में कैश की परेशानी नहीं होगी। सोमवार को बैंकों में 500 के नोट पहुंचने की उम्मीद है।
राकेश वर्मा, एलडीएम पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed