फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat archers dominate in All India Archery Championship

Panipat News: ऑल इंडिया तीरंदाजी चैंपियनशिप में छाए पानीपत के तीरंदाज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2024 05:56 AM IST
विज्ञापन
Panipat archers dominate in All India Archery Championship
पानीपत। एनवी तीरंदाजी अकादमी के तीरंदाजों ने गोवा में आयोजित ऑल इंडिया तीरंदाजी चैंपियनशिप में दस पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर दिया है। यह चैंपियनशिप गोवा में 24 से 28 जून को आयोजित की गई थी। सीनियर कंपाउंड राउंड में सितांशु ने स्वर्ण पदक जीता और कार्तिक ने रजत पदक प्राप्त किया। सितांशु, कार्तिक, प्रियांशु और अहान की हरियाणा सीनियर टीम ने पंजाब की टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

कोच नागेश्वर वशिष्ठ ने बताया कि गोवा में आयोजित ऑल इंंडिया तीरंदाजी चैंपियनशिप में एकेडमी के तीरंदाजों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया था। तीरंदाजों ने विभिन्न श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। सीनियर कंपाउंड राउंड में सितांशु ने स्वर्ण पदक जीता। इसी में कार्तिक ने रजत पदक प्राप्त किया। हरियाणा सीनियर टीम का प्रतिनिधि सितांशु, कार्तिक, प्रियांशु और अहान ने पंजाब की टीम को हराकर पहला स्थान हासिल किया। अंडर-19 रिकर्व श्रेणी में राहुल ने रजत पदक प्राप्त किया। उन्होंने कड़ी मेहनत से सटीक निशाना लगाया। अंडर-14 में प्रीक्षित ने तमिलनाडु के तीरंदाज को पछाड़ते हुए इंडियन राउंड में कांस्य पदक जीता। पानीपत के वंश और हार्दिक की हरियाणा टीम ने कंपाउंड राउंड में पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


सितांशु के पिता सुशील कुमार व उनकी मां पिंकी भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि उनको सितांशु पर गर्व है। उन्होंने पानीपत ही नहीं पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उन्होंने जिला तीरंदाजी कोच नागेश्वर वशिष्ठ का आभार व्यक्त किया। सितांशु ने बताया कि उसको बचपन से तीरंदाजी का शौक था। वह लंबे समय से अभ्यास कर रहा है। कोच नागेश्वर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीता है। उसका सपना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed