Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Chhath Mahaparv: Observing women offered 'arghya' to the setting sun.

छठ महापर्व: व्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को दिया अर्घ्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
Chhath Mahaparv: Observing women offered 'arghya' to the setting sun.
पानीपत। लोक आस्था के महापर्व छठ के तीसरे दिन रविवार को पानीपत में आस्था का अद्भुत और अलौकिक नजारा देखने को मिला। जिलेभर के नौ प्रमुख स्थानों पर बने छठ घाटों पर लगभग 50 हजार व्रती महिलाओं और उनके परिजनों का हुजूम उमड़ पड़ा। दोपहर बाद दो बजे से ही व्रत रखने वाली महिलाएं और उनके परिवारजन कठिन नियमों का पालन करते हुए, दंडवत प्रणाम करते हुए घाटों की ओर बढ़ते नजर आए।
विज्ञापन

शाम ढलते ही जब व्रतियों ने पानी के बीच खड़े होकर अस्ताचलगामी (डूबते) सूर्य को अर्घ्य दिया, तो पूरा वातावरण जय छठी मइया के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान घाटों पर मेले जैसा माहौल रहा, जहां महिलाओं और बच्चों ने जमकर खरीदारी की और रात को सूर्य देव के दर्शन के साथ ही आसमान आतिशबाजी व पटाखों की गड़गड़ाहट से जगमगा उठा।
विज्ञापन


बाॅक्स
फोटो 34
एसपी ने की पूजा, ड्रेन और रजवाहों पर रहे विशेष प्रबंध
महापर्व के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कमान खुद पुलिस अधीक्षक ने संभाली। पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण ने एनएफएल नाके पर पहुंचकर विधि-विधान के साथ छठ पूजा की। वह अपनी मां मंजू, पति मयंक और बेटे वेदांत के साथ इस पावन अनुष्ठान में शामिल हुईं। समस्त पूर्वांचल समाज के प्रधान उमा शंकर ने उनका स्वागत किया। पूर्वांचल समन्वय परिवार के प्रमुख उमा शंकर ने बताया कि इस बार जिले में नौ स्थानों पर श्रद्धापूर्वक छठ महापर्व मनाया गया। एनएफएल क्षेत्र में पूर्वांचल समन्वय परिवार के पीएम सिंह और अवधेश यादव ने बताया कि यहां सबसे बड़ा आयोजन हुआ, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु जुटे। इसके अलावा ड्रेन नंबर-दो बाबरपुर में चंदन मिश्रा और गणेश चौधरी, सेक्टर-18 देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज के पास सुनील झा और आनंद झा, कुटानी रोड पर रामबाला कुशवाह और संतोष राऊत, असंध रोड थर्मल रजवाहे पर राजेंद्र यादव और हरिशंकर गुप्ता, सैनी कॉलोनी मनोहर पार्क में मुकेश झा और सीताराम झा, रिफाइनरी ददलाना नहर पर अरविंद कुशवाह और बीके दुबे तथा समालखा की ऑफिसर कॉलोनी और यमुना के सनौली घाट पर भव्य आयोजन संपन्न हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाॅक्स
छठ व्रतियों की जुबानी: अटूट आस्था और निष्ठा के संस्मरण
गीता देवी ने बताया कि छठ का व्रत रखना मेरे लिए किसी कठिन तपस्या से कम नहीं है, लेकिन छठी मइया की कृपा से सारी थकान दूर हो जाती है। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए यह व्रत सबसे बड़ा वरदान है। सुनीता सिंह ने बताया कि हम पिछले कई सालों से यह व्रत कर रहे हैं। इस बार पानीपत में प्रशासन और समितियों द्वारा घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था अच्छी की गई थी। रेखा झा ने बताया कि आज जब दोपहर से ही दंडवत देते हुए घाट तक पहुंचे और छठी मइया के गीत गूंज रहे थे, तो ऐसा लगा मानो हम अपनी मूल संस्कृति और माटी से पूरी तरह जुड़ गए हैं। पूजा चौरसिया ने बताया कि व्रत के दौरान 36 घंटे का निर्जला उपवास होता है, लेकिन सूर्यदेव और छठी मइया की शक्ति से इतनी ऊर्जा मिलती है कि कोई कष्ट महसूस नहीं होता।

बाॅक्स
छठ पूजा के दौरान गूंजने वाले पारंपरिक प्रसिद्ध गीतों की रही गूंज
छठ महापर्व के दौरान पूर्वांचल की लोक संस्कृति और पारंपरिक धुनों से घाट गूंज उठते हैं। कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय..., मारब सेहुकवा रे सुगा ननुवाद से, सुगा सुगी रोए रे करुण पुकार..., उगी हे सुरुज देव भइले अरघिया के बेर..., केकरा धन खेतवा केकरा धन खलिहान, तोहें सुगम सेवक धीर... और पहिले पहिल हम कईनी छठी मैया व्रत तोहार...गीता गाए।

बाॅक्स 28


घाटों के नजदीक जाम की समस्या रही
भारी भीड़ के चलते प्रशासन ने भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित की थी, बावजूद इसके मुख्य मार्गों और घाटों के आसपास दोपहिया वाहन चालकों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ा। शाम को चार से रात छह बजे तक गोहाना रोड और असंध रोड पर परेशानी का सामना करना पड़ा।



बाॅक्स

आज उदयगामी सूर्य को अर्घ्य
सोमवार को उदयगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। छठ घाटों पर तड़के करीब चार बजे ही व्रती पहुंच जाएंगी। वे यहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर उदयगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी। इसके लिए तड़के ही पुलिस यातायात व्यवस्था को संभाल लेगी। शहर के कई स्कूलों ने सुबह एक घंटे देरी से स्कूल लगाने का फैसला लिया है। इसके लिए अभिभावकों को मैसेज भी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed