{"_id":"58a1fd1f4f1c1b9a3dd83f81","slug":"panipat-accunt-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बैंक का मैनेजर बन 41 हजार की ठगी, चार हजार खाते में आए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बैंक का मैनेजर बन 41 हजार की ठगी, चार हजार खाते में आए वापस
panipat beuro
Updated Tue, 14 Feb 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरके पूरम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति से स्टेट बैंक का मैनेजर बनकर हजारों की ठगी कर ली गई। ठगी का शिकार व्यक्ति अब पुलिस चौकी से लेकर डीएसपी माडल टाउन तक न्याय की गुहार लगा चुका है, परंतु पुलिस ने ठगी के इस मामले की तरफ जांच के लिए अपने कदम आगे नहीं बढ़ाए। वहीं इस मामले में डीएसपी देशराज ने बताया उनके संज्ञान में इस तरह का कोई मामला नहीं है। यदि पीड़ित शिकायत देता है तो आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जाटल रोड स्थित आरके पूरम कॉलोनी निवासी मृत्युंजय ने बताया नौ जनवरी को उसके पास एक कॉल आई और कहा मैं भारतीय स्टेट बैंक का मैनेजर बोल रहा हूं। आपके एटीएम के बारे में बात करनी है तो उसने अपने एसबीआई के एटीएम कार्ड संख्या बता दी और कहा अब आपके मोबाइल पर एक मैसेज आएगा तो मैंने उसे मैसेज नंबर भी बता दिया। जिससे उसके खाते से 4 हजार रुपये निकाल लिए गए। दूसरे कैनरा बैंक के एटीएम कार्ड की संख्या बता दी, जिससे उसके खाते से 40 हजार 999 रुपये निकल गए। हालांकि 31 जनवरी के दिन उसके खाते में चार हजार रुपये वापस जमा हो गए है।
इस मामले की शिकायत लेकर पीड़ित शहरी विधायिका पति सुरेंद्र रेवड़ी के पास पहुंचा, जहां से उन्होंने डीएसपी माडल टाउन देशराज के पास भेज दिया गया। डीएसपी न मिलने के चलते पीड़ित थाना माडल टाऊन की आठ मरला चौकी पहुंचा। यहां पीड़ित ने 10 जनवरी को अपनी लिखित शिकायत पुलिस को दी। पीड़ित के अनुसार वह बार-बार आठ मरला चौकी के चक्कर काट रहा है। पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं की गई। पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि उसकी इस गंभीर समस्या की तरफ शीघ्र ध्यान दिया जाएं।
विज्ञापन
मेेरे पास कोई व्यक्ति पैसे की ठगी होने की शिकायत लेकर नहीं पहुंचा। ऐसी कोई शिकायत आती है तो इसमें उचित कार्रवाई की जाएगी।
देशराज, डीएसपी पानीपत।