{"_id":"66ae53a80e138a72160ac6c2","slug":"panipat-accident-uncontrolled-car-hits-bike-husband-dies-in-the-accident-2024-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat Accident: बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत, पत्नी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat Accident: बेकाबू कार ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में पति की मौत, पत्नी भी घायल
Sat, 03 Aug 2024 09:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, इसराना, पानीपत (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, इसराना, पानीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sat, 03 Aug 2024 09:28 PM IST
सार
दंपती सोनीपत के गन्नौर से रिश्तेदारी में बिझौल जा रहा था। सिवाह में नहर बाईपास चौक पर हादसा हुआ है। राहगीरों की मदद से दंपती को निजी अस्पताल पहुंचाया गया पहुंचाया गया। बेटी के दादा ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पति-पत्नी आ रहे थे।
विज्ञापन
मृतक परविंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हरियाणा के पानीपत के इसराना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि पति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शनिवार की सुबह सिवाह गांव के पास नहर बाईपास चौक पर हुआ। राहगीरों की मदद से दंपती को पास के निजी अस्पताल लाया गया, जहां पति को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि पत्नी का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
सोनीपत में गन्नौर स्थित विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी परविंद्र (46) के परिजनों ने बताया कि वह पत्नी कुसुम के साथ शनिवार की सुबह बाइक से बेटी की सुसराल बिझौल गांव जा रहा था, जहां उसे बेटी के दादा ससुर के अंतिम संस्कार में शामिल होने था।
विज्ञापन
इस दौरान जैसे ही बाइक सवार दंपती सिवाह के पास नहर बाईपास वाले चौक पर पहुंचे तो डाहर गांव की ओर से आ रही बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गये।
विज्ञापन
राहगीरों ने उन्हें इलाज के लिए पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने परविंद्र को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी पत्नी कुसुम का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। इसराना पुलिस के अनुसार, हादसे में मृत परविंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी के बयान पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।