फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat Accident: Mother and daughter killed in road accident, crushed by truck

Panipat Accident: सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, ट्रक ने कुचला, महिला की गोद में थी दो माह की बेटी

Wed, 10 Jan 2024 10:10 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इसराना, पानीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 10 Jan 2024 10:10 PM IST
सार

हरियाणा के पानीपत के इसराना के नौल्था गांव के पास ट्रक उन्हें कुचल दिया। महिला की गोद में दो माह की बेटी थी, महिला छह साल की बेटी की उंगली पकड़कर रोड पार कर रही थी। प्रवासी परिवार नौल्था गांव में फैक्टरी में रहता था।

विज्ञापन
Panipat Accident: Mother and daughter killed in road accident, crushed by truck
मृतका निशा अपनी दो माह की बेटी सुनैना के साथ। दोनों की हादसे में मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के पानीपत में पानीपत-रोहतक नेशनल हाईवे पर नौल्था गांव में सड़क पर पिता के सामने उसका पूरा परिवार उजड़ गया। पत्नी व दो माह की बेटी के शव के लोथड़े बिखरे पड़े थे। एक चार साल की बेटी रोड पर तड़प रही थी। बेबश पिता कभी अपनी पत्नी के शव को गले लगा रहा था तो कभी बेटी के शव को उठाकर लोगों के सामने हाथ जोड़कर उसको बचाने की भीख मांग रहा था।

विज्ञापन


फिर रोड पर तड़प रही चार वर्ष की बेटी के पास जाकर उसको पुकार रहा था। कुछ ही पल में उसका पूरा परिवार उजड़ गया। अब चार साल की बेटी रोहतक पीजीआई में जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रही है। पत्नी व दो माह की बेटी की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन


दरअसल नौल्था गांव के पास रोड पार कर रही एक मां व उसकी बेटियों को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में मां व एक बेटी की मौत हो गई। दूसरी बेटी रोहतक पीजीआई में मौत से जंग लड़ रही है। इस हादसे में उनका पिता बाल बाल बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने तेजी से अपने कदम पीछे खींच लिए थे। आरोपी चालक ट्रक छोड़कर वहां से फरार हो गया। । पुलिस डाहर टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी ट्रक चालक की धरपकड़ में जुटी है। इसराना थाना पुलिस ने मां बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

बिहार के नालंदा जिले के गांव सदरपुर के रहने वाले विकास ने बताया कि उसकी पांच साल पहले निशा (22) के साथ शादी हुई थी। एक साल पहले काम के लिए बिहार से पानीपत के नौल्था गांव में आ गया था। नौल्था गांव स्थित फैक्टरी में ही वो पत्नी निशा के साथ रह रहा था। अब नैना (4) व दो माह की सुनैना का पिता था।

यहां उसका परिवार अच्छे से जीवन यापन कर रहा था। मंगलवार शाम को वो पत्नी निशा व बेटियों के साथ नौल्था गांव के अड्डे पर घर का सामान लेने गया था। सामान खरीदकर लौटते वक्त वो रोड पार कर रहे थे। निशा की गोद में दो माह की सुनैना थी।

नैना अपनी मां निशा की अंगुली पकड़कर रोड पार कर रही थी। वो उनके पीछे था। डाहर की ओर से आए तेज रफ्तार ट्रक ने निशा व दो बेटियों को कुचल दिया। उसने तेजी से अपने कदम पीछे खींच लिए। हादसे में निशा व दो माह की सुनैना की उसकी आंखों के सामने ही मौत हो गई।

नैना खून से लथपथ हालत में रोड पर पड़ी थी। राहगीरों ने निजी वाहन से नैना को पानीपत नागरिक अस्पताल भिजवाया, यहां से डॉक्टरों ने उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। यहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
 
परिवार के मुखिया के सामने उजड़ गई उसकी पूरी दुनिया
पत्नी निशा व बेटी नैना को याद कर विकास बिलख रहा था। वह कभी पत्नी निशा की बातों को याद कर उसको आवाज लगाता तो कभी बेटी नैना के चेहरे को याद करता। फिर रोहतक पीजीआई में मौत से लड़ रही नैना को याद कर व्याकुल हो उठता। विकास रोते हुए कहता रहा कि उसकी आंखों के सामने उसकी दुनिया उजड़ गई। यहीं पर सुनैना ने जन्म लिया था यहीं पर वो छोड़कर चली गई। 


मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। घायल बच्ची का रोहतक पीजीआई में इलाज चल रहा है। आरोपी ट्रक चालक पर केस दर्ज कर लिया है। ट्रक को कब्जे में ले लिया है। उसकी धरपकड़ जारी है। -बलराज सिंह, प्रभारी इसराना पुलिस थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed