फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   panipat, aazam, black mailing, murder, young, girl

पानीपत के आजम ने ब्लैकमेलिंग पर की थी युवती की हत्या

Sun, 20 Nov 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत Updated Sun, 20 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
panipat, aazam, black mailing, murder, young, girl
पांच हजार का ईनामी बदमाश - फोटो : demo pic
जामा मस्जिद स्थित एक गेस्ट हाउस में युवती की हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी युवक को पानीपत से गिरफ्तार कर लिया है। युवक ने अवैध संबंध को लेकर ब्लैकमेल करने की वजह से युवती की गला घोंटकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम को जामा मस्जिद स्थित गेस्ट हाउस अलदानिश में 22 वर्षीय युवती का शव मिला था। चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या की गई थी। जांच में पता चला कि युवती एक युवक के साथ 12 बजे गेस्ट हाउस में आई थी।
विज्ञापन


युवक ने गेस्ट हाउस में पहचान के तौर पर अपना आधार कार्ड दिया था। इसमें उसका नाम आजम (23) और पानीपत का पता लिखा हुआ था। पुलिस टीम ने पानीपत के उस पते पर दबिश दी। आजम उस पते पर नहीं रहता था,
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन गेस्ट हाउस के सीसीटीवी कैमरे से मिले उसके फोटो को जब पुलिस ने वहां के लोगों को दिखाया, तो आजम की पहचान हो गई। पुलिस ने देर रात आजम के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आजम ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

आजम से पूछताछ में पता चला कि 22 वर्षीय युवती मूलत: बागपत (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली थी। उसने धर्म परिवर्तन करके पानीपत निवासी एक मुस्लिम युवक से शादी की थी। युवक ट्रक ड्राइवर है। आजम उसके पड़ोस में रहता था।

कुछ समय बाद आजम की युवती से दोस्ती हो गई। दोनों के बीच संबंध बन गए। कुछ दिन पहले युवती को लेकर उसका पति लोनी (गाजियाबाद) में आकर रहने लगा। लोनी आने के बावजूद युवती आजम से मिलती रहती थी।


आजम ने बताया कि युवती अवैध संबंध को लेकर उसे ब्लैकमेल कर रही थी। युवती ने शनिवार को उसे कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन पर बुलाया था। आरोप है कि युवती उससे दस हजार रुपये की मांग कर रही थी। इसी बात पर हुए झगड़े में आजम ने चुन्नी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed