फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Panipat: 10-year jail for Misdeed convict

Panipat: दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, कोर्ट ने 30 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

Fri, 07 Oct 2022 03:25 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 03:25 PM IST
सार

दोषी पर 30 हजार जुर्माना भी लगाया गया है, जुर्माना न देने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
Panipat: 10-year jail for Misdeed convict
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पानीपत के सेक्टर 13-17 थाना स्थित एक गांव में 18 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले पड़ोसी युवक को दोषी करार देते हुए अदालत ने 10 साल की सजा सुनाई है। यह फैसला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गगनदीप मित्तल की अदालत ने सुनाया है। इसके अलावा दोषी पर 30 हजार जुर्माना भी लगाया गया है, जुर्माना न देने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन


सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी किशोरी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 6 जून 2021 को उसकी मां के पेट मे दर्द था। उसके माता पिता करनाल दवाई लेने जा रहे थे। वह घर से बाहर निकले तो गुरमीत सिंह घर के बाहर खड़ा था। गुरमीत ने पिता से पूछा कि वह कहां जा रहे है तो पिता ने उसे करनाल से दवाई लेकर आने की बात कही। गुरमीत ने कहा कि तब तक वह तुम्हारी बेटी का ध्यान रख लेगा, उसे कोई दिक्कत नहीं होगी, बेफिक्र होकर जाए।
विज्ञापन


माता पिता के जाने के बाद वह घर के अंदर चली गई और टीवी देखने लगी। इसी बीच गुरमीत सिंह आया और दरवाजा बंद कर लिया। गुरमीत ने कहा कि वह उसे पसंद करता है, उसने विरोध किया तो आरोपी ने टीवी की आवाज बढ़ाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकी दी थी कि इस बारे में किसी को बताया तो वह जान से मार देगा। शाम 7 बजे उसके माता-पिता करनाल से दवाई लेकर लौटे तो उसने उन्हें आपबीती बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस धारा में कितनी सजा और जुर्माना

धारा 376 में दोषी को 10 साल की सजा, 20 हजार रुपये जुर्माना और जुर्माना न देने पर 6 माह की अतिरिक्त सजा
धारा 452 में दोषी को 3 साल की सजा, 5 हजार रुपये जुर्माना, जुर्माना न देने पर 1 माह की अतिरिक्त सजा
धारा 506 में दोषी को 3 साल की सजा, 5 हजार रुपये जुर्माना और  जुर्माना न देने पर 1 माह की अतिरिक्त सजा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed