{"_id":"68ffe16b3483dd35db00407d","slug":"paddy-belonging-to-up-farmers-was-sent-back-from-haryana-border-for-the-second-consecutive-day-panipat-news-c-244-1-pnp1012-146162-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: दूसरे दिन भी हरियाणा बॉर्डर से वापस भेजा गया यूपी के किसानों का धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: दूसरे दिन भी हरियाणा बॉर्डर से वापस भेजा गया यूपी के किसानों का धान
Tue, 28 Oct 2025 02:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Tue, 28 Oct 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
सनौली बॉर्डर पर यूपी के किसानों को वापस भेजती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। सनौली हरियाणा पुलिस-प्रशासन ने दूसरे दिन भी यूपी के किसानों की धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली को हरियाणा की सीमा में नहीं आने दिया। सनौली बॉर्डर पर पुलिस व प्रशासन की टीम ने यूपी के किसानों को वापस भेजा गया। लगातार आ रहे किसानों को देखते हुए बॉर्डर पर नाकाबंदी को और अधिक सख्त कर दिया गया है। इससे पहले रविवार को भी बड़ी संख्या में यूपी के किसानों हरियाणा में प्रवेश नहीं दिया गया था।
हरियाणा की अनाज मंडियों में यूपी से भी धान की आवक हो रही थी। जिस पर हरियाणा के किसानों ने आपत्ति की थी। इसके बाद हरियाणा बॉर्डर पर नाकेबंदी कर यूपी से आने वाले धान पर रोक लगा दी थी। रविवार को सनौली-कैराना बॉर्डर पर बड़ी संख्या में यूपी की ओर से आ रही धान की ट्रैक्टर-ट्रालियों को वापस कर दिया गया था। लेकिन, सोमवार को भी यह पाबंदी जारी रही। सुबह से ही थाना सनौली प्रभारी वेदपाल नाके पर पहुंच गए थे। उन्होंने नाके पर तैनात पुलिसकर्मियों को सख्ती से धान की ट्राली वापस भेजने के निर्देश दिए थे। सोमवार को सभी किसानों को वापस भेजा गया। हालांकि, इस पर यूपी के किसानों ने एतराज जताया और प्रदर्शन किया। लेकिन, पुलिस ने किसानों को समझाकर शांत कर वापस भेज दिया।
हाईवे पर लगा जाम
यूपी के किसानों के वाहनों को वापस भेजने के दौरान हाईवे पर वाहनों का जाम लग गया। जिसके बाद पुलिस ने वाहन चालकों को एक साइड से निकाला और जाम को खुलवाया ।