Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Overcoming limited resources, Shaurya a son of Babail village broke a national record and won gold.

Panipat News: सीमित संसाधनों से निकलकर बबैल गांव के बेटे शौर्य ने राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़कर जीता स्वर्ण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Overcoming limited resources, Shaurya a son of Babail village broke a national record and won gold.
खिलाड़ी शौर्य ग्रोवर साथ में उनके कोच रवि फोर और शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा व अन्य। स्वयं
दो स्वर्ण पदक से चमकाया जिले का नाम
विज्ञापन

घर की स्थिति कमजोर लेकिन बेटे के सपने दमदार
संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। प्रतिभा किसी सुविधा या बड़े संसाधनों की मोहताज नहीं होती। ऐसा ही कर दिखाया है जिले के गांव बबैल के खिलाड़ी शौर्य ग्रोवर ने। उन्होंने ने चेन्नई में आयोजित 41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। खास बात यह रही कि उन्होंने अंडर-16 आयु वर्ग की 600 मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरे गांव, जिले बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन हुआ है। पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड 1 मिनट 18.48 सेकंड (1:18.48) का था। यह राष्ट्रीय रिकॉर्ड मोहम्मद समीर खान उत्तर प्रदेश के नाम था। उन्होंने 40वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (2025, भुवनेश्वर) में बनाया था।

41वीं नेशनल जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप 23 से 27 अक्तूबर को चेन्नई में आयोजित की गई थी। इसमें देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अंडर-16 आयु वर्ग की 600 मीटर दौड़ में 1 मिनट 17.63 सेकंड में पूरी कर पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


इतना ही नहीं उन्होंने हरियाणा की अंडर-16 लड़कों की एक हजार मीटर मेडले रिले टीम में भी हिस्सा लिया। इसमें भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। उनके कोच रवि फोर ने बताया कि शौर्य जब छह साल के थे तभी से गांव कुराड़ में उनके पास अभ्यास करने के लिए आने लगे थे। छोटी उम्र से ही उनमें दौड़ के प्रति लगन और मेहनत करने का जज्बा दिखाई देने लगा था। नियमित अभ्यास, अनुशासन और लगातार मेहनत के दम पर आज शौर्य ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है। खिलाड़ी ने बताया कि कोच के सही मार्गदर्शन और मेहनत के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता उनके पिता विनोद मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं। साधारण आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने बेटे को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। सीमित संसाधनों के बीच उन्होंने अपनी मेहनत जारी रखी और अब राष्ट्रीय स्तर पर दो स्वर्ण पदक जीतकर परिवार का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद शौर्य के गांव बबैल पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें शिक्षा मंत्री के भाई हरपाल ढांडा सहित गांव के लोग मौजूद रहे। समाजसेवी अरविंद कादियान ने शौर्य को 31 हजार रुपये की सम्मान राशि दी। इसके साथ ही उन्होंने शौर्य के डाइट का खर्च उठाने का वादा भी किया ताकि खिलाड़ी को आगे की तैयारी में किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े।

19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed