फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Operators' strike lasted for 12 hours, queue for petrol at government pump

12 घंटे चली संचालकों की हड़ताल सरकारी पंप पर पेट्रोल के लिए कतार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Operators' strike lasted for 12 hours, queue for petrol at government pump
पानीपत। स्काईलार्क स्थित सरकारी पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने वालों की लगी हुई लंबी लाइन। - फोटो : Panipat
पानीपत। पेट्रोलियम डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन हरियाणा की ओर से सोमवार को घोषित 24 घंटे तक पेट्रोल पंप बंद रखने की हड़ताल महज 12 घंटे रही। शाम छह बजे इस हड़ताल को समाप्त कर दिया गया और तब सभी पंप खोले गए। हालांकि कुल 12 घंटे तक चली इस हड़ताल से जिले में करोड़ों रुपये का पेट्रोलियम कारोबार प्रभावित रहा। लोग ईंधन डलवाने के लिए यहां वहां भागते दिखाई दिए। जिले में कुल 137 प्राइवेट पंप मालिकों ने इस हड़ताल को पूरा समर्थन देते हुए बंद रखा। इस दौरान जिले में केवल तीन सरकारी पंप ही खुले रहे। यहां तेल लेने के लिए लोग दो-दो घंटे तक लाइन में लगे रहे।
विज्ञापन

सरकार से नाराजगी के चलते पेट्रोलियम डीलर्स वेल्फेयर एसोसिएशन हरियाणा ने शनिवार को प्रदेश भर में 15 नवंबर को 24 घंटे के लिए पेट्रोल पंप बंद रखने का एलान किया था। यह फैसला पानीपत में हुई प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी की एक बैठक के दौरान लिया गया। इसमें प्रदेश के 3500 पेट्रोल पंप को 15 नवंबर सुबह 6 से लेकर 16 नवंबर सुबह 6 बजे तक बंद रखने का फैसला सुनाया गया। जिसे सभी ने सर्वसम्मति से माना भी।
विज्ञापन

ये हैं कारण और मांगें
यूनियन प्रदेशाध्यक्ष संजीव चौधरी ने बताया कि पिछले 5 साल से उनके कमीशन में बढ़ोतरी नहीं हुई है। जिसका सभी पंप मालिकों को पूरा एरियर चाहिए। सरकार ने जो 12-12 रुपये पेट्रोल-डीजल के रेट घटाए हैं, वे जनता के लिए सही हैं, लेकिन इससे पेट्रोल पंप मालिकों का नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई सरकार को करनी चाहिए। बार्डर क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर ईंधन के रेट दूसरे राज्यों की तुलना के अनुसार करने चाहिए। इस दौरान यूनियन ने सरकार से नकली डीजल बनवाने वाले माफिया का पर्दाफाश करने की भी मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले शहरवासी
दो घंटे लाइन में लगना पड़ा
सुबह घर से सामान लेने के लिए निकला था। पेट्रोल भरवाने के लिए कोई पंप खुला ही नहीं मिला। पता चला कि स्काई लार्क के पास एक पंप खुला है। यहां पहुंचा तो लंबी लाइन लगी थी। पेट्रोल भरवाने के लिए लाइन में दो घंटे खड़े रहना पड़ा। सामान भी समय से नहीं ले पाया। -अरुण बजाज, निवासी बाबरपुर
15 किलोमीटर दूर से तेल भरवाने आया
सभी पेट्रोल पंप बंद होने से सभी को बड़ी परेशानी हुई है। 15 किलोमीटर सिर्फ पेट्रोल भरवाने के लिए आना पड़ा। जिले में केवल एक दो पंप ही खुले हैं। इन पर भीड़ बहुत ज्यादा है। इससे 5 मिनट के इस काम में एक-एक घंटा खराब हो गया। इस कारण काम पर भी देरी से ही पहुंचा। -रमेश कुमार, निवासी कैमला
एक घंटा लाइन में लगे
फील्ड का काम होने से कई जगह पहुंचने में देरी हो गई। रास्ते में पेट्रोल पंप खुले ही नहीं मिले। सरकारी पेट्रोल पंप का अंदाजा लगाकर स्काई लार्क फीलिंग स्टेशन पहुंचा। यहां दूर-दूर से भी लोग वहां पेट्रोल भरवाने आए हुए थे। भीड़ होने के कारण पेट्रोल भरवाने में एक घंटा लग गया। -अनिल शर्मा, निवासी कुटानी
तेल के चक्कर में छूट गया काम
पेट्रोल पंप बंद थे, इसलिए केवल सरकारी पंप से ही तेल भरवाया जा सकता था। सरकारी पंप से तेल भरवाने के लिए लाइनों में लगना पड़ा। इससे कई काम छूट गए। कई शादियों में कैटरिंग का सामान देने जाना था, लेकिन समय पर कहीं भी नहीं पहुंच पाया। इससे काफी परेशानी हुई। -दीपक पांचाल, निवासी तहसील कैंप
मजबूरी है अब क्या करें
जिले के सभी पंप बंद रहे। मजबूरी में सरकारी पंप से तेल भरवाने के लिए आना पड़ा। अब यहां पिछले एक घंटे से लाइन में खड़े हैं। लाइन में खड़ा रहना भी मजबूरी है। यहां लेट होने की वजह से आफिस में भी लेट हो गया हूं। लाइन में खड़े सभी लोग परेशान हैं। -दीपक कुमार, निवासी तहसील कैंप
पहले से थी सूचना, एडवांस में भरवाए टैंक: मैनेजर
जिला उपायुक्त द्वारा पहले ही पेट्रोल पंप बंद होने की सूचना मिल गई थी। इसलिए तैयारी कर ली गई, ताकि लोगों को अधिक परेशानी न हो। एक दिन पहले ही टैंक भरवा लिए गए थे। पेट्रोलियम डीलर्स की कुछ मांगों को लेकर एक दिन के लिए पेट्रोल पंप बंद किए गए हैं, लेकिन सरकारी पेट्रोल पंप खुले ही रहेंगे। पेट्रोल पंप पर भीड़ देख लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की गई। -प्रदीप कुमार, मैनेजर, स्काई लॉर्क पेट्रोल पंप।

शाम 6 बजे खोली हड़ताल: जिलाध्यक्ष
पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने 24 घंटे के लिए हड़ताल की थी लेकिन पेट्रोलियम कंपनी के उच्च अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि वे यूनियन की सभी समस्याओं पर विचार करेंगे और इनका हल निकालेंगे। इसके बाद सभी ने मिलकर शाम 6 बजे को हड़ताल खोलने का फैसला लिया और पेट्रोल पंप खोल दिए गए। इससे ग्राहकों को परेशानी जरूर हुई लेकर प्रशासन और सरकार को जगाने के लिए हमें मजबूरी में ऐसा करना पड़ा।
- धर्मपाल गुप्ता, जिला अध्यक्ष, पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed