फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Open window and train ran on the track

11 महीने बाद चलाई गई कुरुक्षेत्र-निजामुद्दीन पैंसेजर ट्रेन, लगा दोगुना किराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:40 AM IST
विज्ञापन
Open window and train ran on the track
कोरोना महामारी की वजह से बंद पैसेंजर ट्रेनों में से एक कुरुक्षेत्र-निजामुद्दीन पैसेंजर ट्रेन सोमवार को शुरू कर दी गई। इससे पानीपत से दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी, हालांकि पानीपत से दिल्ली का किराया रेलवे ने दोगुना कर दिया है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र से चलकर सोमवार सुबह पानीपत पहुंची पैसेंजर ट्रेन सुबह 8:50 पर दिल्ली के लिए रवाना हुई। शाम को यही ट्रेन दिल्ली से 6:10 बजे रवाना होकर रात 8:55 बजे पानीपत पहुंची। ट्रेन के संचालन के पहले दिन कम ही यात्री रहे। रेलवे को उम्मीद है कि ट्रेन चलने का पता लगने के बाद मंगलवार से यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। इससे पहले लॉकडाउन के साथ ही इस वक्त किसान आंदोलन के चलते बसों के संचालन में दिक्कत आ रही है। बसेें दिल्ली जाने के लिए गाजीपुर बॉर्डर से घूम कर आती थीं, जिससे यात्रियों का खर्चा बढ़ गया है।
विज्ञापन

25 की जगह किराये के लिए देने पड़े 50 रुपये
लाकडाउन से पहले कुरुक्षेत्र-निजामुद्दीन ट्रेन से दिल्ली तक सफर करने के लिए यात्रियों को 25 रुपये का टिकट लेना होता था, लेकिन सोमवार से शुरू ट्रेन में यात्रा का किराया 50 रुपये लिया जा रहा है, जो पहले के मुकाबले दोगुना हो गया है। इससे सोमवार को रेलयात्रियों में भी नाराजगी दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed