फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   OPD will open today after four days, report of 270 dengue samples will come.

Panipat News: चार दिन बाद आज खुलेगी ओपीडी, 270 डेंगू सैंपल की आएगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 04:31 AM IST
विज्ञापन
OPD will open today after four days, report of 270 dengue samples will come.
पानीपत। जिला डेंगू के साथ साथ वायरल फीवर की चपेट में है। स्वास्थ्य केंद्रों में बुखार के मरीजों की लाइन लगी है। सबसे अधिक बच्चे बुखार की चपेट में हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी फील्ड में ब्लड स्लाइड बनाकर रोगियों की जांच कर रही हैं। वायरल फीवर में भी डेंगू के लक्षण मिल रहे हैं। जिले में अब प्रतिदिन एक हजार से अधिक एलाइजा टेस्ट हो रहे हैं।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि जिले की लगभग 50 लैब पर प्रतिदिन ढाई हजार से अधिक सीबीसी टेस्ट हो रहे हैं। प्रतिदिन 100 से अधिक नए डेंगू के संदिग्ध रोेगी मिले रहे हैं। चार दिन बाद सोमवार को डेंगू के 270 सैंपल की रिपोर्ट आएगी। जिला नागरिक अस्पताल में एलाइजा टेस्ट भी होंगे। सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की भीड़ जुटेगी। आमतौर पर ओपीडी लगभग 1500- 1600 के बीच होती है। सोमवार को यह संख्या बहुत अधिक बढ़ सकती है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इस सीजन में एक दिन में मिलने वाली डेंगू के रोगियों की संख्या सबसे अधिक है। डेंगू के रोगियों की संख्या 213 हो चुकी है। अब डेंगू का पॉजिटिविटी रेट 14 प्रतिशत से अधिक है। जहां पर अब स्वास्थ्य विभाग एंटी लार्वा एक्टिविटी चला रहा है। इस साल वारयल फीवर के वेरिएंट में काफी बदलाव है। बुखार के साथ साथ शरीर में दर्द व थकान से रोगी परेशान हैं। बुखार जाने के बाद भी 15-20 दिन तक रोगी की बॉडी रिकवर नहीं कर पा रही है। उन्हें सिर दर्द व पैरों में दर्द की शिकायत बनी रहती है। डॉक्टर लोगों को ओआरएस के घोल का सेवन करने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बॉक्स
चमड़ी के रोगी भी बढ़े
मौसम में बदलाव के साथ अब चमड़ी के रोगी भी बहुत अधिक बढ़ गए है। लोग स्केबीज की समस्या से जूझ रहे हैं। जिसमें शरीर पर लाल दाने होते हैं और खुजली होती है। जिला नागरिक अस्पताल में चमडी के रोगियों की ओपीडी 300 पार पहुंच गई है।



साल दर साल डेंगू के मरीज-



साल- मरीज

2020- 274

2021- 287

2022- 296

2023- 351

2024- अब तक 213

वर्जन :

उप सिविल सर्जन डॉ. सुनील संडूजा ने बताया कि डेंगू का खतरा लगातार बरकरार है। आज 180 की रिपोर्ट आएगी। पूरे जिले में एंटी लार्वा एक्टिविटी चल रही है। दूसरे जिलों की अपेक्षा पानीपत में डेंगू के रोगियों की संख्या कम है। लोगों को डेंगू के खिलाफ जागरूक किया जा रहा है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों में डेंगू वार्ड बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed