{"_id":"67a3d0e7f631b003c40ae1cf","slug":"only-ration-is-being-consumed-in-anganwadi-panipat-news-c-244-1-pnp1001-131734-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: बच्चों को दादा-दादी और नाना-नानी पाल रहे, आंगनबाड़ी में केवल राशन की हो रही खपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: बच्चों को दादा-दादी और नाना-नानी पाल रहे, आंगनबाड़ी में केवल राशन की हो रही खपत
विज्ञापन
फोटो-22 -- -प्रदेश पेज-- --
-केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने ली दिशा की बैठक, आंगनबाड़ी समेत कई योजनाओं में अधिकारियों के काम पर उठाए सवाल
-40 योजनाओं की समीक्षा की
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। बच्चों को दादा-दादी और नाना-नानी पाल रहे हैं। जबकि उनके नाम आंगनबाड़ी में लिखकर केवल राशन की खपत हो रही है। लोग अक्सर इसकी शिकायत भी करते हैं। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे कम होते हैं और राशन अधिक बच्चों को वितरित दिखाया जाता है। इसको लेकर बच्चों को वितरित किए जाने वाले राशन और उनकी उपस्थिति को लेकर एक पोर्टल बनाया जाए।
ये रहस्योद्घाटन केंद्रीय ऊर्जा, आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल ने बुधवार को जिला सचिवालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में योजनाओं की समीक्षा करते हुए की। उन्होंने बैठक में 40 योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का पूरा लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि किसी भी योजना में सुधार के लिए कोई सुझाव है तो उसे जरूर बताएं। इन योजनाओं में संशोधन कराया जा सकता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पक्की रजिस्ट्री व फूल पेमेंट एग्रीमेंट वालों काे ही मिलेगा। पानीपत में ऐसे करीब 276 केस हैं। उन्होंने एमपीएलएडीएस (सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना) के तहत लंबित कार्यों के बारे में जानकारी भी मांगी। उन्होंने कहा कि सभी कार्य तय समय में पूरे किए जाएं। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राजस्व रिकार्ड से जमीन के स्वामित्व का पता लगाया जाए। उन्होंने ई-नेशनल एग्रीकल्चर मार्केट को लेकर भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन ट्रेडिंग के लिए भी पूरा खाका तैयार कर आगामी बैठक में प्रस्तुत किया जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस मामले को हल करने के लिए यथासंभव कदम उठाए जाएं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत केंद्र की सर्वे टीम के साथ स्थानीय अधिकारियों को भेजने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में टूटे ड्यूल डेस्क की समय पर मरम्मत कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए आईटीआई के विद्यार्थियों की सहायता ली जाएं। उन्होंने लिंगानुपात में सुधार के लिए पीसीपीएनडीटी एक्ट को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए। इस मौके पर पूर्व सांसद संजय भाटिया, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के प्रतिनिधि गजेंद्र सलूजा, डीसी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया, एडीसी डॉ पंकज यादव, जिला परिषद के सीईओ नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम पानीपत ब्रह्मप्रकाश व एसडीएम समालखा अमित कुमार मौजूद रहे।
योजना के बारे में लोगों को बताएं अधिकारी
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकानों के बारे में लोगों को बताया जाए। उनको बताएं कि पहले, दूसरे, तीसरे, चौथे व पांचवें साल कितने मकान बनाए जाएंगे। पात्र लोगों को भी इस बारे में सूचित किया जाएं। उन्होंने सोइल हेल्थ कार्ड बनाने के निर्देश दिए। साथ ही इसके लिए स्कूलों के 12वीं कक्षा के विज्ञान के विद्यार्थियों की सहायता लेने के आदेश दिए। उन्होंने कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिट्टी की गुणवत्ता की जांच के लिए लोगों को जागरूक करें। दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय योजना के तहत हुए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के कार्य और उत्पाद के बाद में पूरी जानकारी होने की व्यवस्था बनाने की कही।
बॉक्स
भाजपा की जीत का किया दावा
प्रदेश में निकाय चुनाव की सरगर्मी के बीच केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश में निकाय चुनाव में भाजपा की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव के बाद भाजपा प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार चलाएगी।