फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Only 20 children got the vaccine

महज 20 बच्चों को लगी वैक्सीन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Only 20 children got the vaccine
पानीपत। निकुंज गुप्ता को टीका लगाते हुई नर्स व साथ में मौजूद भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता, - फोटो : Panipat
समालखा। अब 12-14 आयु वर्ग के बच्चों का भी कोरोनारोधी टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। मंगलवार शाम को मुख्यालय की ओर से जिला स्वास्थ्य विभाग को सेशन तैयार कर बच्चों का टीकाकरण के निर्देश मिले थे लेकिन विभाग समय पर तैयारी नहीं कर पाया। अभियान का शुभारंभ विभाग ने पानीपत शहर से न करके समालखा से किया। वहां अभियान के शुभारंभ के लिए 20 बच्चों को विभाग जैसे तैसे केंद्र पर लेकर आया। बुधवार को 12-14 आयु वर्ग के महज 20 बच्चों को कॉर्बेेवेक्स वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। 12-14 आयु वर्ग में पहली डोज 13 वर्षीय निकुंज को दी गई है।
विज्ञापन

अब वीरवार से स्वास्थ्य विभाग सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर बच्चों का टीकाकरण शुरू करेगा। सोमवार से स्कूलों में टीकाकरण के सेशन शुरू होंगे। सभी स्कूलों का एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। टीकाकरण के बाद बच्चों को 30 मिनट तक डॉक्टरों की देखरेख में रखा जाएगा। बुधवार को समालखा अस्पताल में डीसी सुशील सारवान, सिविल सर्जन डॉ. जितेंद्र कादियान, डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. शशि गर्ग व भाजपा की जिलाध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता की देखरेख में 12-14 आयु वर्ग के पात्रों के लिए टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में डीसी सुशील सारवान ने कहा कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए वैक्सीन एक बहुत ही मजबूत सुरक्षा कवच है। जिले में कोरोना वायरस सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क किया जा रहा है। सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 12 से 14 आयु के बच्चों का टीकाकरण अवश्य करवाएं और टीकाकरण के इस महाअभियान के भागीदार बनें। जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर यह टीकाकरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने दूसरी डोज नहीं लगवाई है वे भी जल्द से जल्द अपनी दूसरी डोज लगवाएं। जिन्होंने दोनों डोज ली हैं वे भी बूस्टर डोज ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

8.32 लाख का दोनों डोज का कोर्स हुआ पूरा
जिले में 18 से अधिक आयु के कुल 9.73 लाख पात्र हैं। अब तक 8.32 लाख लोगों का दोनों डोज का कोर्स पूरा हुआ है। अब भी 1.41 लाख लोगों को दूसरी डोज लगना बाकी है। स्वास्थ्य विभाग ने बूस्टर डोज देने के लिए 15 हजार फ्रंट लाइन वर्करों को चिह्नित किया था लेकिन अभी तक महज 7410 कर्मचारियों को ही बूस्टर डोज लगी है।

दो घंटे से इंतजार कर रहे छात्रों को किया दरकिनार
गीता सीनियर सैकेंडरी स्कूल के छात्रों को टीकाकरण के लिए 11 बजे समालखा अस्पताल में बुला लिया गया था। दो घंटे से ये छात्र यहां पर इंतजार कर रहे थे। एक बजे भाजपा की जिलाध्यक्ष अपने साथ कुछ बच्चों को लेकर आई। अधिकारियों ने गीता सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों को पीछे कर दिया। फिर दूसरे बच्चों को पहले वैक्सीन लगाई गई। इससे दो घंटे से लाइन में खड़े छात्र नाराज हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed