फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Only 10 days left for 15 percent discount on self verification of property tax, people are not interested

Panipat News: प्रॉपर्टी टैक्स के स्वयं सत्यापन पर 15 प्रतिशत छूट के सिर्फ 10 दिन शेष, लोगों में नहीं रुझान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Sep 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
Only 10 days left for 15 percent discount on self verification of property tax, people are not interested
पानीपत। प्रॉपर्टी टैक्स के स्वयं सत्यापन पर प्रॉपर्टी टैक्स में 15 प्रतिशत छूट की योजना में सिर्फ 10 दिन शेष रह गए हैं, लेकिन शहर के लोगों में इस योजना को लेकर रुझान न के बराबर है। अब तक करीब आठ हजार लोगों ने ही योजना के अनुसार अपनी संपत्तियों का स्वयं सत्यापन किया है। जबकि निगम के रिकॉर्ड के मुताबिक शहर में करीब 1.83 लाख संपत्तियां हैं। दूसरी ओर निगम अधिकारी और कर्मचारी लगातार लोगों को टैक्स में छूट लेने की अपील कर रहे हैं। अब तक शहरी स्थानीय निकाय के पोर्टल पर भी शहर के लोगों के लिए यही संदेश दिखाई देता है।
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर निगम अधिकारी शहरवासियों से प्रॉपर्टी टैक्स रिकवरी को लेकर प्रयासरत हैं। अब तक करीब सात करोड़ रुपये टैक्स बटोरा जा चुका है। वहीं, बड़े बकायदारों को नोटिस तक दिए जा रहे हैं। इसके अलावा नगर निगम अधिकारी लोगाें को जागरूक करने के लिए घर-घर टैक्स के बिल बांट रहे हैं। अब तक करीब सौ कॉलोनियों में एक लाख से अधिक बिल बांटे जा चुके हैं। बिल के साथ लोगों से अपील की जा रही है कि वे अपना टैक्स भरें। साथ में अपनी संपत्ति की जानकारी भी अपडेट रखें। अगर कोई त्रुटि है तो उसे शहरी स्थानीय निकाय के एनडीसी पोर्टल पर ऑनलाइन आपत्ति देकर ठीक करवा सकते हैं। इसके लिए शहरवासी अपने घर से मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। वहीं, पालिका बाजार निगम कार्यालय की टैक्स ब्रांच में भी ये सुविधा निशुल्क है।
विज्ञापन

सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स के स्वयं सत्यापन पर 15 प्रतिशत छूट की योजना निकाली है। यह योजना 30 सितंबर तक है। शहर के लोगों को इसका लाभ लेकर अपनी संपत्तियों को स्वयं सत्यापन करना चाहिए ताकि लोगों को अपनी संपत्तियों के रिकॉर्ड की सही जानकारी समेत टैक्स जमा करवाने पर छूट भी मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कुलदीप राणा, क्षेत्रीय कराधान अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed