फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   one youth arrested with 6 gram heroine

छह ग्राम हेरोइन समेत एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
one youth arrested with 6 gram heroine
एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस की टीम ने 6 ग्राम हेरोइन सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं पूछताछ करने के लिए आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि एएसआई अरुण कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान सनौली में रिश्पुर मोड़ पर मौजूद थी। इसी दौरान एक युवक गांव रिश्पुर की और से पैदल आते दिखाई दिया। इस दौरान उसने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। टीम ने युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान इसरार उर्फ काला निवासी गढ़ी बेसिक पानीपत के रूप में बताई। शक के आधार पर युवक की तलाशी ली तो उसके लोअर की जेब से हेरोइन बरामद हुई। जिसका वजन करने पर 6 ग्राम पाया गया। आरोपी इसरार के खिलाफ थाना सनौली में 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर प्रारंभिक पूछताछ की तो आरोपी ने बताया की वह हेरोइन की आस पास के क्षेत्र में तस्करी करने के लिए उत्तरकाशी से राशिद नाम के युवक से खरीदकर लाया था। गिरफ्तार आरोपी इसरार को न्यायालय में पेश कर तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed