फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One who cannot make others realize his usefulness is of no use: Upendra Muni

जो अपनी उपयोगिता का एहसास नहीं करा सकता वह किसी काम का नहीं : उपेंद्र मुनि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
One who cannot make others realize his usefulness is of no use: Upendra Muni
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। जैन स्थानक में चातुर्मास प्रवास कर रहे उपेंद्र मुनि ने सोमवार को धर्म प्रचार पर प्रवचन दिए और श्रावक के आचरण के लिए व्याख्यान दिया। मुनि ने कहा कि धर्म सभा में आने वाले लोग संतों के प्रति श्रद्धा भाव लेकर आते हैं। इसलिए लोग संतों के व्यवहार पक्ष की ओर ज्यादा ध्यान देते हैं। वैसे भी प्रत्यक्ष दृष्टिगोचर होने वाली चीज व्यवहार है निश्चय नहीं। इसलिए संत को सदैव सात्विक व्यवहार के लिए जागरूक रहना चाहिए।

संत के जीवन में यदि सुंदर व्यवहार, सुंदर आचरण और जुबान पर सुंदर बोल नहीं तथा वह कुव्यसनों का सेवन करता है लेकिन सत्संग नहीं करता है तो वो संत किसी काम का नहीं है। वो श्रावक भी किसी काम का नहीं जिसमें संत के प्रति श्रद्धा नहीं है और जो अणुव्रतों की आराधना और साधु संतों की सेवा नहीं करता, धर्म के प्रचार प्रसार के लिए तन, मन और धन की शक्ति खर्च नहीं करता। जो मनुष्य अपनी उपस्थिति ओर उपयोगिता का एहसास नहीं करा सकता वह किसी काम का नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed