{"_id":"68dacdb24dfda5c85001da8f","slug":"one-patient-each-of-dengue-and-chikungunya-was-found-panipat-news-c-244-1-pnp1007-144686-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: डेंगू और चिकनगुनिया का एक-एक मरीज मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: डेंगू और चिकनगुनिया का एक-एक मरीज मिला
Mon, 29 Sep 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Mon, 29 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
पानीपत। जिले में डेंगू-मलेरिया के साथ चिकनगुनिया के मामले भी बढ़ने लगे हैं। जिला नागरिक अस्पताल में सोमवार को डेंगू और चिकनगुनिया का एक-एक नया मामला आया। जिससे डेंगू के कुल 35, मलेरिया के स्थानीय पांच और चिकनगुनिया के दो केस हो चुके हैं। हाल में अस्पताल में डेंगू का एक मरीज जबकि चिकनगुनिया का मरीज निजी अस्पताल में भर्ती है। जिला नागरिक अस्पताल में डेंगू के एक मरीज का इलाज चल रहा है जबकि चिकनगुनिया के मरीज का इलाज पहले करनाल के कल्पना चावला में चल रहा था अब जिले के ही एक निजी अस्पताल में चल रहा है। पिछले साल डेंगू-मलेरिया के 317 केस आए थे। जिले में अब मौसम बदलाव के साथ डेंगू-मलेरिया के मामले बढ़ने लगे हैं। इस महीने में डेंगू के 14 और मलेरिया के दो मामले सामने आ चुके हैं। सोमवार को एक ही दिन में डेंगू व चिकनगुनिया का मामला सामने आया। डेंगू का 35 वां मामला बड़ौली गांव से 74 वर्षीय पुरुष है जिसका इलाज जिला नागरिक अस्पताल में चल रहा है। वहीं चिकनगुनिया का पहला मामला सेक्टर-12 से 54 वर्षीय और दूसरा सोमवार को मामला ददलाना गांव से 37 वर्षीय महिला है जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। मलेरिया के पांच मामले अब तक सामने आए हैं।
वर्जन:
स्वास्थ्य विभाग द्वारा फोगिंग के लिए दवा दी जाती है। नगर निगम और पंचायत विभाग को फोगिंग करानी होती है। विभाग द्वारा लार्वा एक्टिविटी करवाई जा रही हैं और लोगों को पंप्लेट बांटकर जागरूक किया जा रहा है।
डाॅ. सुनील संदूजा, जिला मलेरिया अधिकारी पानीपत।
विज्ञापन
वर्जन:
स्वास्थ्य विभाग द्वारा फोगिंग के लिए दवा दी जाती है। नगर निगम और पंचायत विभाग को फोगिंग करानी होती है। विभाग द्वारा लार्वा एक्टिविटी करवाई जा रही हैं और लोगों को पंप्लेट बांटकर जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन
डाॅ. सुनील संदूजा, जिला मलेरिया अधिकारी पानीपत।