फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One driver died in a collision between two canters on a flyover.

Panipat News: फ्लाईओवर पर दो कैंटरों की टक्कर में एक चालक की मौत

Sun, 28 Sep 2025 03:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Sun, 28 Sep 2025 03:47 AM IST
विज्ञापन
One driver died in a collision between two canters on a flyover.
जीटी रोड ​पर हादसे में कार्रवाई करती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। जीटी रोड फ्लाईओवर पर खराब होकर खड़े प्लास्टिक के पाइप से भरे कैंटर के पीछे दूसरे टैंकर की टक्कर हो गई। जिसमें दूसरे कैंटर के चालक की मौत हो गई। समालखा थाना पुलिस ने चालक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
हादसा शुक्रवार रात करीब दो बजे हुआ। नेशनल हाईवे 44 पर सामान्य अस्पताल के सामने फ्लाईओवर के ऊपर प्लास्टिक पाइप से लदे एक कैंटर का अगला टायर फट गया था। चालक बिना इंडीकेटर जलाए उसे खड़ा किया था। मुकेश अपने कैंटर में पत्थर लेकर पानीपत से फरीदाबाद जा रहा था। तभी उसे आगे खड़ा कैंटर दिखाई नहीं दिया और इसमें पीछे घुस गया। दोनों कैंटरों की जोरदार टक्कर हो गई। इससे जीटी रोड पर रात को जाम लग गया।
विज्ञापन

पत्थर से भरे कैंटर का चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने लोगों की सहायता से चालक को बाहर निकाला। उनको अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उनको मृत घोषित कर दिया। समालखा थाना के जांच अधिकारी सहायक सब इंस्पेक्टर सतपाल ने बताया कि हादसे में पत्थर से भरे कैंटर चालक मुकेश की मौत हुई है। पुलिस ने शनिवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed