फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One died and 2 injured in road accident at Panipat

Panipat: अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, पत्नी की हुई मौत

Sun, 18 May 2025 05:53 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 18 May 2025 05:53 PM IST
सार

बाइक सवार दंपति को एक कार ने टक्कर मार दी जिससे पत्नी की मौत हो गई। वहीं, पति और एक डेढ़ साल का बच्चा घायल हो गए। डिटेल में पढ़ें खबर...

विज्ञापन
One died and 2 injured in road accident at Panipat
सड़क हादसे में मृतक महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना मॉडल टाउन क्षेत्र के मेहराना गांव के पास अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पत्नी की मौत हो गई। वहीं उसका पति और डेढ़ साल का भतीजा घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक कार को मौके से लेकर भाग गया। परिजनों ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन


शनिवार देर शाम हुआ हादसा 

शनिवार देर शाम को मेहराना निवासी रिंकू और उसकी पत्नी रानी अपने भतीजे को दवा दिलाने के लिए जा रहे थे। जैसे ही वह गांव से कुछ दूर चले तो पीछे से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे रिंकू और डेढ़ साल का बच्चा तो दूसरी तरफ गिर गए। वहीं, रानी सड़क की ओर गिरी जिससे उसका सिर सड़क में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरियाणा में कॉलेजों के पोर्टल बंद: जांच के लिए विशेष ड्यूटी लगी, सोमवार से विद्यार्थियों का दाखिला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

घायल को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर थाना मॉडल टाउन पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया था। परिजनों का कहना है कि कार में तीन-चार युवक थे। आशंका है कि उन्होंने शराब पी रखी थी जिस कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी जगमहेंद्र सिंह ने बताया कि कार ने बाइक सवार पति-पत्नी को टक्कर मार दी थी। हादसे में महिला की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed