{"_id":"68295385eae040c96e00e41f","slug":"college-portals-closed-in-haryana-special-duty-imposed-for-investigation-admission-of-students-from-monday-2025-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में कॉलेजों के पोर्टल बंद: जांच के लिए विशेष ड्यूटी लगी, सोमवार से विद्यार्थियों का दाखिला शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में कॉलेजों के पोर्टल बंद: जांच के लिए विशेष ड्यूटी लगी, सोमवार से विद्यार्थियों का दाखिला शुरू
Sun, 18 May 2025 08:57 AM IST
नवीन दलाल
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
Published by: नवीन दलाल
Updated Sun, 18 May 2025 08:57 AM IST
सार
हरियाणा में 185 सरकारी कॉलेज, 97 एडेड और 86 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालित हैं। इन सभी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पोर्टल के जरिए सभी कॉलेजों को अपनी प्रोफाइल, प्रिंसिपल, कोर्स, विषय, इस शैक्षणिक सत्र में सीटों को कम या ज्यादा करने की संख्या सहित अन्य जानकारियां देनी थी।
विज्ञापन
Admission 2025
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
प्रदेश के कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुका है। इसके लिए 15 मई को उच्च शिक्षा विभाग की तरफ से कॉलेजों के ऑनलाइन पोर्टल खोले गए थे, जिसे 17 मई की रात 11.58 बजे बंद किया गया है। कॉलेजों के तरफ से ऑनलाइन पोर्टल पर देने वाली जानकारी की जांच के लिए शिक्षा विभाग के तरह से विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
दरअसल, सोमवार से 12वीं पास विद्यार्थियों का दाखिला शुरू हो जाएगा। अब शनिवार को ऑनलाइन पोर्टल बंद हुआ है और रविवार को विभाग बंद है। इसको देखते हुए शिक्षा विभाग की तरफ से ऑनलाइन पोर्टल पर आने वाली जानकारी की जांच के लिए रविवार को शिक्षा विभाग के कर्मचारियों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
प्रदेश में 185 सरकारी कॉलेज, 97 एडेड और 86 सेल्फ फाइनेंस कॉलेज संचालित हैं। इन सभी कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इस पोर्टल के जरिए सभी कॉलेजों को अपनी प्रोफाइल, प्रिंसिपल, कोर्स, विषय, इस शैक्षणिक सत्र में सीटों को कम या ज्यादा करने की संख्या सहित अन्य जानकारियां देनी थी। इसके बाद विभागीय अधिकारी इन जानकारियों की जांच करेंगे।
विज्ञापन
हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग के मुताबिक 19 मई को विद्यार्थियों के दाखिले के लिए ऑनलाइन पोर्टल खोल दिया जाएगा। कॉलेजों के पोर्टल खुलने के बाद शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा की तरफ से प्रदेशभर में 12वीं पास सभी विद्यार्थियों को बधाई और उन्हें कॉलेजों में दाखिले लेने की शुभकामना संदेश भी भेजे जाएंगे।