फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One die to corona and 134 new positive case

न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की वृद्घा की कोरोना से मौत, मौत का आंकड़ा पहुंचा 68

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
One die to corona and 134 new positive case
कोरोना वायरस से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। 13 दिनों में कोरोना से 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अब तक कोरोना से 68 लोग जंग हार चुके हैं। रविवार को कोरोना वायरस से न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की 70 साल एक वृद्घा की मौत हो गई। वृद्घा का पिछले आठ दिन से निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। मरने के बाद उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जन सेवा दल ने असंध रोड स्थित शिवपुरी में शव का अंतिम संस्कार संपन्न कराया। रविवार को कोरोना के नए 133 केस आए हैं, जबकि 134 लोग ठीक हुए हैं। पिछले 1500 केस मात्र 10 दिन में आए हैं। कोरोना से जिंदगी की जंग हारने वाले कुल केसों में 70 फीसदी की उम्र 50 वर्ष से अधिक है। जो शुगर, टीबी, हृदय रोग या किसी अन्य बीमारी से ग्रस्त थे।
विज्ञापन

पॉजिटिव केसों में सेक्टर 13, पट्टी कलियाना, शिव नगर, कृष्ण नगर, मतलौडा, सेक्टर 12, विराट नगर, भगत नगर, यमुना एन्क्लेव, गांधी नगर समालखा, सेक्टर 25, गीता कॉलोनी, सेक्टर 11, रिफाइनरी, नूरवाला, अग्रवाल मंडी, देव नगर, मॉडल टाउन, शिव नगर, साईं बाबा चौंक, आजाद नगर, आठ मरला, पड़ाव समालखा, सुभाष नगर, वधावाराम कॉलोनी, कारद, काबड़ी, जीवनराम कॉलोनी, प्रीत विहार, ईदगाह कॉलोनी, एनएचबीसी, देशराज कॉलोनी, हथवाला, उरलाना कलां, राजा खेड़ी, मधुमिता अस्पताल, बबैल, दीनानाथ कॉलोनी, टीडीआई सिटी, बड़ौली, रामनगर, डाहर, बुडशाम, खोजकी पुर, चुलकाना, पलहेड़ी, कुटानी रोड और जावा कोलोनी इत्यादि से पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि जिला में कोविड 19 के कुल 39803 सैंपल लिए गए हैं। जिनमें से 34290 की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। रविवार को 691 सैंपल लिए गए हैं। अभी तक पानीपत में कुल 5877 केसों में से 1717 एक्टिव और 4011 रिकवर किए गए हैं और 81 केस अब तक अनट्रैस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed