{"_id":"68ae08ff5c35e345be0d63ca","slug":"one-days-salary-of-22-sanitation-workers-including-supervisor-was-deducted-panipat-news-c-244-1-pnp1001-142606-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: सुपरवाइजर सहित 22 सफाई कर्मियों का एक दिन का मानदेय काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: सुपरवाइजर सहित 22 सफाई कर्मियों का एक दिन का मानदेय काटा
Thu, 28 Aug 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सफाई का निरीक्षण करते निगम आयुक्त डॉ. पंकज और डीएमसी अरुण भार्गव। स्रोत : निगम
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। नगर निगम अधिकारियों ने 11 सप्ताह के विशेष स्वच्छता अभियान के दौरान शहर में सफाई कार्य में लगे कर्मियों पर लगातार दूसरे दिन बड़ी कार्रवाई की। वार्ड-22 और 23 में एजेंसी के 21 सफाईकर्मी ड्यूटी पर नहीं मिले। निगम अधिकारियों ने हाजिरी देखी तो किसी में भी हाजिरी या गैरहाजिर नहीं मिली। नगर निगम अधिकारियों ने सफाई सुपरवाइजर समेत 22 कर्मियों का एक दिन का मानदेय काट लिया।
वहीं निगम आयुक्त को बरसत रोड और तहसील कैंप में सफाई संतोषजनक नहीं मिली। उन्होंने कंपनी अधिकारियों को फटकार लगाई। जेबीएम को फेरे बढ़ाने और दो स्थानों पर स्थायी रूप से ट्राॅली लगाने के आदेश दिए। साथ ही इसको बेहतर करने के निर्देश दिए। निगम अधिकारियों ने सोमवार को ही छह स्थायी सफाई कर्मचारियों को काम में लापरवाही मिलने पर निलंबित किया था। डीएमसी अरुण भार्गव की अगुवाई में नगर निगम के एक्सईएन गोपाल कलावत और सहायक सफाई निरीक्षक गुरमीत ने मंगलवार सुबह वार्ड-22 और 23 में सफाई का निरीक्षण किया। पीसीसी एजेंसी के कर्मियों का हाजिरी रजिस्टर जांचा तो 21 कर्मी की हाजिरी खाली छोड़ रखी थी।