फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One cannot run away from karma: Arun Muni

कर्मों से भागा नहीं जा सकता : अरुण मुनि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 03:17 AM IST
विज्ञापन
One cannot run away from karma: Arun Muni
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। गांधी मंडी जैन स्थानक में धर्मशाला में शुक्रवार को गुरुदेव सुदर्शन लाल महाराज के शिष्य अरुण मुनि महाराज लोगों को कर्म का संदेश दिया।
उनके प्रवचन आत्मा, कर्म और प्रकृति के अटल न्याय के गहरे संबंध पर केंद्रित रहा। सच्चा धर्म बाहर नहीं भीतर है। अपने कर्मों की जवाबदेही में ही मोक्ष का द्वार है। कर्मों से भागा नहीं जा सकता वे छाया की तरह साथ चलते हैं। अरुण मुनि ने कहा कि जिस प्रकार कोई व्यक्ति पहाड़ पर खड़े होकर जोर से आवाज लगाता है तो उसकी वही आवाज प्रतिध्वनि बनकर वापस आती है।
उसी प्रकार हमारे किए गए कर्म भी प्रकृति में गूंजते हैं और समय आने पर कई गुना बनकर लौटते हैं।
प्रकृति न्याय करती है। वह पक्षपात नहीं करती है न देर। वह हर व्यक्ति को उसके किए कर्मों का फल देती है। चाहे वह मीठा हो या कड़वा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed