{"_id":"6a1756391b9d44fd7a03ca85","slug":"one-arrested-with-country-made-pistol-panipat-news-c-244-1-pnp1006-157951-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: देसी पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: देसी पिस्तौल के साथ एक गिरफ्तार
Thu, 28 May 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
Updated Thu, 28 May 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सनौली। सीआईए-थ्री पुलिस ने हरिद्वार बाईपास रोड से झांबा-बापौली रोड चौक पर एक युवक को देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बापौली माजरा निवासी साहिल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर बुधवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया। उसे यहां से न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
सीआईए थ्री प्रभारी विजय ने बताया कि पुलिस की एक टीम मंगलवार शाम को गश्त के दौरान हरिद्वार बाईपास रोड पर थी। पुलिस टीम ने युवक को काबू कर तलाशी लेने पर बैग से एक देसी पिस्तौल बरामद हुआ। आरोप ने अपनी पहचान बापौली माजरा के साहिल के रूप में बताई। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे सोशल मीडिया पर हथियार रखने का शौक हो गया था। उसने शौक पूरा करने के लिए करीब डेढ़ साल पहले यूपी के बागपत में मेरठ रोड पर एक युवक से देसी पिस्तौल तीन हजार रुपये में खरीदा था। वह इसे अपने साथ लेकर रहते हैं।