फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One arrested with country made pistol

Panipat News: देसी पिस्तौल सहित एक गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 02:50 AM IST
विज्ञापन
One arrested with country made pistol
सनौली। सीआईए वन पुलिस टीम ने गढ़ी बेसिक गांव के अड्डे के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जाखिर उर्फ सावेज निवासी गढ़ी बेसिक के रूप में हुई है। सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त के दौरान गढ़ी बेसिक गांव के अड्डे पर मौजूद थी। तभी टीम को सूचना मिली की संदिग्ध गांव राणा माजरा की से पैदल गढ़ी बेसिक गांव के अड्डे की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए संदिग्धों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद राणा माजरा से एक युवक पैदल आते दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान जाखिर उर्फ सावेज निवासी गढ़ी बेसिक के रूप में बताई। तलाशी लेने पर युवक की पहनी हुई पेंट की जेब से एक देसी पिस्तौल 12 बोर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला। पुलिस ने युवक को देसी पिस्तौल का लाइसेंस व परमिट दिखाने के लिए कहा तो आरोपी कोई भी कागजात पेश नहीं कर सका। सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि बरामद अवैध देसी पिस्तौल को कब्जा पुलिस में लेकर आरोपी जाखिर उर्फ सावेज के खिलाफ थाना सनौली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर वीरवार को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed