फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One and a half year old girl dies after being crushed by private school bus

Panipat News: निजी स्कूल की बस से कुचलकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 May 2024 05:55 AM IST
विज्ञापन
One and a half year old girl dies after being crushed by private school bus
बापौली (पानीपत)। महेंद्रगढ़ में हुए स्कूल बस के हादसे को लोग भूले नहीं थे कि पानीपत में प्राइवेट स्कूल बस से बड़ा हादसा हो गया। पानीपत के बापौली खंड के अंतर्गत मतरौली गांव में वीरवार सुबह चंदन बाल विकास स्कूल आट्टा गांव की बस से कुचलकर डेढ़ साल की बच्ची की मौत हो गई। चालक ने भागने का प्रयास किया तो लोगों ने उसे दबोच लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बापौली थाना पुलिस को दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी बस चालक पर केस दर्ज कर लिया है। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मतरौली गांव निवासी रमेश ने बताया कि उसका बेटा सुभाष दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है। वह चार बेटियों का पिता था। सबसे छोटी बेटी तानिया डेढ़ साल की थी। तान्या वीरवार सुबह साढ़े पांच बजे उठी थी। वह घर में खेल रही थी। वह कुछ देर बाद खेलते हुए घर के बाहर आ गई। इसी वक्त आट्टा गांव स्थित चंदन बाल विकास स्कूल की बस का चालक तेज रफ्तार बस लेकर आया। चालक ने तान्या को कुचल दिया। टायर तान्या के पेट के ऊपर से गुजर गया। चालक बस से उतरकर भागने लगा। सुभाष बेटी को लेकर जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया। ग्रामीणों से पूछताछ की और बस को कब्जे में लिया।
विज्ञापन




वर्जन-
बापौली थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed