फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   One accused arrested in murderous attack case

Panipat News: जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Apr 2024 02:35 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in murderous attack case
पानीपत। तहसील कैंप पुलिस ने दीनानाथ कॉलोनी में डीजे बजाने पर हुई कहासुनी में ईंट से जानलेवा हमला करने के आरोपी को बुधवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया । आरोपी की मां, उसका भाई व दोस्त तक फरार है। पुलिस ने आरोपी युवक को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन




थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि थाना तहसील कैंप की दीनानाथ कॉलोनी के निवासी सुरेश ने पुलिस को शिकायत दी थी कि वह राजमिस्त्री है। 26 जनवरी की देर रात वह परिवार के साथ घर पर था। इस दौरान घर के सामने गली में साहिल व देव अपने दोस्त प्रेम व अन्य कई साथियों के साथ शराब के नशे में डीजे बजाकर हुड़दंग बाजी कर रहे थे। उसने व पत्नी मीना ने डीजे बंद करने के लिए कहा तो सभी क्षुब्ध हो गए और सुभाष की पत्नी मीनू गाली गलौज करने लगी। सभी ने उन पर ईंटों से हमला कर दिया । इस हमले में उसकी पत्नी मीना और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। डॉक्टरों ने उसकी पत्नी को रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर बुधवार रात को आरोपी साहिल निवासी दीनानाथ कॉलोनी को गिरफ्तार कर लिया। अब आरोपी देव, मीनू व दोस्त प्रेम की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed