फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On the Shamli route, only eight roadways buses are operating, in place of 14 e-buses.

Panipat News: शामली रूट पर 14 ई-बसों की जगह केवल आठ रोडवेज बसों का हो रहा संचालन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
On the Shamli route, only eight roadways buses are operating, in place of 14 e-buses.
-यात्रियों को दिनभर बसों की कमी के कारण उठानी पड़ती है परेशानी
विज्ञापन

-यात्रियों को बसों की कमी के कारण अन्य वाहनों पर होना पड़ रहा निर्भर
-कई बार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी नहीं हो पाया कोई समाधान
-पानीपत से शामली के लिए यात्रियों के लिए 50 रुपये किराया किया निर्धारित
संवाद न्यूज एजेंसी

पानीपत। शामली रूट पर 14 ई-बसों की जगह केवल आठ रोडवेज बसों का संचालन हो रहा है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बसों की कमी के कारण यात्रियों को बसों में लटककर यात्रा करनी पड़ रही है। साथ ही यात्रियों को दिनभर बसों का कमी का सामना करना पड़ता है। कई घंटे बसों के इंतजार के बाद

यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। यात्रियों के लिए पानीपत से शामली के लिए 50 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इसके लिए कई बार रोडवेज अधिकारियों को अवगत कराना भी कोई काम नहीं आया है।
विज्ञापन


यात्री मुकेश, राकेश और रोहित ने बताया कि शामली रूट पर पहले ई-बसों का संचालन किया जा रहा था, इससे यात्रियों को राहत मिल रही थी। बसों के संचालन के बंद होने के बाद अब यात्रियों को आठ रोडवेज बसों में यात्रा करनी पड़ रही है, जो यात्रियों के लिए नाकाफी है। उन्होंने बताया कि कई घंटों तक बसों के इंतजार के बाद यात्रियों को बसों में खड़े होकर यात्रा करनी पड़ रही है। कई बार इसके लिए रोडवेज अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने के कारण समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। यात्रियों ने रूट पर अतिरिक्त बसों को चलाने की मांग की है। इससे यात्रियों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली रूट पर आठ रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। यात्रियों की संख्या के आधार पर रूट पर बसों की संख्या को बढ़ाया जाएगा। यात्रा के दौरान यात्रियों को कोई परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

विक्रम कांबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
23
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed