{"_id":"60b7cf148ebc3e8a6315815e","slug":"on-the-pretext-of-giving-a-share-in-the-stolen-money-two-miscreants-robbed-the-money-and-phone-from-the-11th-student-panipat-news-knl718882145","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के रुपयों में हिस्सेदारी देने का झांसा देकर 11वीं छात्र से दो बदमाशों ने लूटे रुपये और फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के रुपयों में हिस्सेदारी देने का झांसा देकर 11वीं छात्र से दो बदमाशों ने लूटे रुपये और फोन
विज्ञापन
संजय चौक पर दो बदमाशों ने 11वीं कक्षा के छात्र के साथ मारपीट कर 2500 रुपये, मोबाइल और कपड़ों से भरा बैग लूट लिया। छात्र ने बताया कि आरोपी ऑटो में उसके साथ बैठे थे, उन्होंने रुपयों से भरा बैग दिखाया और रुपये आपस में बांटने का झांसा देकर जबरदस्ती उसे सुनसान जगह पर ले गए और मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। शहर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के गांव धमना निवासी बाबूराम ने बताया कि वह 11वीं कक्षा का छात्र है। पिता किशोरीलाल पानीपत के महराणा गांव स्थित एक फैक्टरी में काम करते हैं। गत 21 मई को फैक्टरी में काम करते समय पिता को गंभीर चोट लग गई थी। पिता की हालत देखने के लिए वह मध्यप्रदेश से पानीपत आया था। मंगलवार को उसे गीता जयंती ट्रेन से घर लौटना था। वह मंगलवार को स्टेशन पर गया तो अज्ञात कारण से टिकट नहीं मिला। जिसके बाद वह वापस पिता के पास जाने लगा। वह साढ़े चार बजे स्टेशन से ऑटो में बैठकर चलने लगा। ऑटो में उसके अलावा दो युवक बैठे थे। संजय चौक पर पहुंचते ही ऑटो चालक ने उसे उतार दिया। इसी बीच दोनों युवक भी उतर गए। उन्होंने रुपयों से भरा बैग दिखाया और कहा कि वह उपरोक्त रुपये चोरी कर लेकर आए है। सभी मिलकर आपस में बांट लेंगे, लेकिन उसने मना कर दिया। आरोपी युवक जबरदस्ती उसे पालीवाल के घर के पीछे खाली जगह पर ले गए। वहां मारपीट कर उससे 2500 रुपये, फोन और कपड़ों से भरा बैग लूटकर धमकी देकर फरार हो गए। शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आसपास लगे कैमरों से सीसीटीवी फुटेज निकलवाई जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
ऑनलाइन परीक्षा के लिए पिता ने दिलाया था फोन
पीड़ित छात्र ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से ऑनलाइन पढ़ाई चल रही है, लेकिन उसके पास मोबाइल नहीं था। पिता ने पढ़ाई जारी रखने के लिए एक-एक रुपया जोड़कर उसे 12 हजार रुपये कीमत का मोबाइल दिलाया। गांव लौटने से पहले पिता ने उसे नए कपड़े भी दिलवाए थे। जिन्हें भी बदमाश लूटकर साथ ले गए।