{"_id":"61ba4965179e1820551e2adf","slug":"on-the-new-year-the-people-of-the-district-will-get-the-gift-of-new-bus-depot-panipat-news-knl928832190","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल पर जिलेवासियों को मिलेगी नए बस डिपो की सौगात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल पर जिलेवासियों को मिलेगी नए बस डिपो की सौगात
विज्ञापन
पानीपत। गांव सिवाह में निर्माणाधीन नए बस डिपो का काम दिसंबर के अंत तक पूरा हो जाएगा। उम्मीद जताई जा रही है कि नए साल 2022 में यह शुरू हो जाएगा। जनवरी के पहले सप्ताह में यह सौगात जिले वासियों को मिल सकती है।
नए बस डिपो का इंतजार जिले के लोग दो साल से कर रहे हैं। अब इसके निर्माण का काम लगभग पूरा हो चुका है। 21 महीने के प्रोजेक्ट को पूरा करने में 37 महीने का समय लग गया। बताया गया कि कोरोना महामारी के चलते यह देरी हुई। इसका निर्माण कार्य अक्तूबर 2018 में शुरू हुआ और समय सीमा जुलाई 2020 निर्धारित की गई थी लेकिन काम अब जाकर पूरा हुआ। फिलहाल डिपो के गेट के पास फिनिशिंग काम चल रहा है।
गौरतलब है कि डिपो की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए नए बस डिपो में 30 से ज्यादा दफ्तर बनाए गए हैं। साथ ही बस डिपो में वॉशरूम बनाए गए हैं। इसके अलावा पांच सौ वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण भी कराया गया है।
विज्ञापन
ग्रीनपार्क का काम अगले सप्ताह से होगा शुरू
अब पार्किंग के पास ग्रीनपार्क का काम बाकी है, जिसे 31 दिसंबर से पहले पूरा कर लिया जाएगा। यह काम बागवानी विभाग करेगा। जेई कुलबीर ने बताया कि अगले सप्ताह तक ग्रीन पार्क का काम पूरा हो जाएगा। जिसमें पीडब्ल्यूडी विभाग भी मदद करेगा ताकि काम जल्द से जल्द पूरा हो सके।