फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On Sports Day, little children participated in ball race and spoon race.

Panipat News: खेल दिवस पर नन्हे बच्चों ने बॉल रेस और स्पून रेस में लिया भाग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
On Sports Day, little children participated in ball race and spoon race.
एसडीवीएम सिटी विद्यालय में खेल प्रतियोगितता के चैंपियन ​खिलाड़ी।
पानीपत। एसडीवीएम सिटी विद्यालय में कक्षा तीन के विद्यार्थियों के लिए स्पोर्ट्स डे का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कोन बॉल रेस, सैक रेस, स्पून लेमन रेस, हर्डल रेस, फ्रॉग रेस, बुक बैलेंस रेस, थ्री लेग रेस और 100 मीटर रेस जैसी प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की विशेषता अभिभावकों के लिए आयोजित दौड़ रही, जिसमें उनकी सहभागिता ने आयोजन को और जीवंत बना दिया। विजेता विद्यार्थियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रांगण रंगीन सजावट और सुव्यवस्थित खेल ट्रैक से सुसज्जित रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ खेल भावना के प्रतीक मशाल प्रज्वलन से हुआ, जिसके बाद विद्यार्थियों ने सुसंगठित मार्च पास्ट प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। प्रधानाचार्य जयश्री गर्ग ने कहा कि खेल दिवस बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed