फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On Karva Chauth, the neighbor of the married woman stabbed her to death

संशोधित: करवाचौथ पर व्रती सुहागिन की पड़ोसी ने चाकू से गोदकर की हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
On Karva Chauth, the neighbor of the married woman stabbed her to death
पानीपत। सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित विश्वकर्मा चौक पर दिनदहाड़े पड़ोसी ने विवाहिता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। उसने करवा चौथ का व्रत रखा था, इसलिए वह फैक्टरी से जल्दी छुट्टी लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में पड़ोसी आया और दोनों के बीच कहासुनी के बाद उसने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पति ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी के साथ कुछ दिन पहले उनका झगड़ा हुआ, जिससे उसने पत्नी की हत्या कर दी। स्थानीय लोगों ने महिला को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सेक्टर-29 पार्ट-2 स्थित सिनटेक्स फैक्टरी में काम करने वाले मास्टर अमित ने बताया कि उनकी फैक्टरी में पिछले छह माह से नांगलखेड़ी निवासी पूजा (33) पत्नी राजीव काम करती थी। उसकी ड्यूटी सुबह नौ से शाम छह बजे तक रहती थी। बृहस्पतिवार को करवा चौथ पर्व पर पूजा व्रती थी। वह इसी का हवाला देते हुए फैक्टरी से करीब ढाई बजे निकल गईं थी। जब वह तीन बजे विश्वकर्मा चौक पर पहुंची तो एक युवक आया और दोनों के बीच किसी बात पर कहासुनी हो गई। पूजा ने विरोध किया तो युवक ने उसके पेट में चाकू घोंपकर फरार हो गया। आधे घंटे तक वह मौके पर ही तड़पती रही। वारदात की सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे और घायल पूजा को सामान्य अस्पताल पहुंचाया, जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उनके दो बच्चे हैं, जिनमें एक बेटा और एक बेटी है। हत्यारोपी पूजा का पड़ोसी विनोद है, जो फरार चल रहा है।
विज्ञापन

विश्वकर्मा चौक पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की एक टीम वारदात स्थल के आसपास लगे कैमरे की फुटेज खंगालने में जुट गई है। दूसरी टीम आरोपी की धरपकड़ में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब हत्या हुई तो कर्मचारियों ने पति राजीव को कई बार कॉल किया, लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद अफवाह उड़ गई कि पूजा की हत्या उसी के पति ने की है। कुछ देर में पति राजीव खुद पुलिस के पास पहुंच गया, जिसके बाद पता चला कि हत्यारोपी पड़ोसी विनोद है।
वर्जन:
शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। आरोपी विनोद की धरपकड़ शुरू कर दी गई है।
- मंजीत सिंह, सेक्टर 29 थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed