फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   On 16th April, on the occasion of birth anniversary, Hanuman ji of Hanumangarhi was invited to come to Panipat.

जन्मोत्सव पर 16 अप्रैल को हनुमानगढ़ी के हनुमान जी को पानीपत में आने का दिया न्योता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Mar 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
On 16th April, on the occasion of birth anniversary, Hanuman ji of Hanumangarhi was invited to come to Panipat.
पानीपत। हनुमानगढ़ी में भगवान हुनमान को निमंत्रण देने पहुंचे स्वामी ज्ञानानंद महाराज व अन्य लोग - फोटो : Panipat
पानीपत। अध्योध्या स्थित हनुमानगढ़ी में स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने पधारो हनुमान जी निमंत्रण दिया। यह निमंत्रण पानीपत की समस्त धार्मिक संस्थाओं एवं जनता की ओर से दिया गया। उन्होंने कहा कि पानीपत में हनुमान जी की विशेष कृपा और आशीर्वाद है। सभी पानीपतवासी एकजुट होकर हनुमान जी का जन्म उत्सव बड़े धूमधाम से मना रहे हैं।
विज्ञापन

स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने कहा कि भगवान का आशीर्वाद विशेष महत्व रखता है। भगवान वैसे तो कण-कण में विद्यमान हैं, किंतु 16 अप्रैल जन्मोत्सव के दिन हनुमान जी से विशेष आग्रह किया गया कि वह पानीपत में पधारे और पानीपतवासियों को आशीर्वाद दें। हनुमान जन्मोत्सव के प्रमुख कार्यकर्ता सूरज दूरजा ने कहा केसरी हनुमानगढ़ी बहुत बड़ा तीर्थ स्थल है। हनुमान जी के चरणों में लिखित प्रार्थना पानीपत की समस्त संस्थाओं की ओर से हनुमान जन्मोत्सव समिति ने रखी है।
विज्ञापन

पानीपत के आयोजन की जानकारी उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या नगरी में मंच के माध्यम से महाराज ने हजारों लोगों के बीच रखी सभी देशवासियों को प्रेरणा मिली कि वह भी अपने शहर में हनुमान जन्मोत्सव पानीपत की भांति मनाएं। उन्होंने बताया कि जिस समय हनुमान जी के चरणों में पानीपत का निमंत्रण रखा गया पूरा सदन जय श्री राम के नारों से गूंज पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पवन पुत्र हनुमान को समर्पित यह मंदिर अयोध्या से एक किमी दूरी पर स्थित है। इस मंदिर का निर्माण विक्रमादित्य ने करवाया था। यह आज हनुमान गढ़ी के नाम से प्रसिद्ध है। ऐसी मान्यता है कि पवनपुत्र हनुमान यहां रहते हुए कोतवाल के रूप में अयोध्या की रक्षा करते हैं। मंदिर के प्रांगण में माता अंजनी के गोद में बैठे बाल हनुमान को दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed