{"_id":"61ce11e67d214048227a2318","slug":"old-lady-of-virat-nagar-found-infected-in-aiims-panipat-news-knl94503165","type":"story","status":"publish","title_hn":"विराट नगर की वृद्धा एम्स में मिली संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विराट नगर की वृद्धा एम्स में मिली संक्रमित
विज्ञापन
पानीपत। विराट नगर की 58 साल की वृद्धा दिल्ली एम्स में कोरोना संक्रमित मिली है। गिरने की वजह से उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई थी। परिजन बुधवार को सर्जरी के लिए उन्हें एम्स लेकर पहुंचे तो उनका कोविड टेस्ट किया गया। रिपोर्ट में वह संक्रमित मिलीं। अब उन्हें वहीं पर आइसोलेट कर दिया गया है।
इस केस के साथ ही अब जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 13 हो गई है। दूसरी ओर लंदन से लौटी सुखदेव नगर निवासी महिला के सैंपल वीरवार को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं। जिले में अब तक ओमिक्रॉन के दो मामले दर्ज हैं, हालांकि दोनों की रिपोर्ट निगेटिव प्राप्त हो चुकी है।
विदेश से लौटे 10 लोगों को किया गया ट्रेस, 110 का पता नहीं
वीरवार को विदेश से लौटे 10 लोगों को ट्रेस कर लिया गया है। इन्हें आइसोलेट कर दिया गया है। इसके साथ ही इनके परिवार एवं संपर्क में आने वाले लोगों के सैंपल लेकर भी जांच की जा रही है। फिलहाल इनके परिवार वालों को क्वारंटीन किया गया है। संक्रमित मिलने पर आइसोलेट किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के सामने समस्या यह है कि अभी भी विदेश से लौटे 110 लोगों को ट्रेस नहीं किया जा सका है। अब तक विदेश से जिले में 870 लोग लौटे हैं।