{"_id":"666b8f595f3d106a8700846b","slug":"old-bus-stand-becomes-taxi-stand-city-stuck-in-jam-panipat-news-c-244-1-pnp1004-119577-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुराना बस अड्डा बना टैक्सी स्टैंड, जाम में फंसा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुराना बस अड्डा बना टैक्सी स्टैंड, जाम में फंसा शहर
विज्ञापन
समालखा। समालखा पुलिस की सुस्ती ने पुराने बस अड्डे को टैक्सी स्टैंड में तब्दील कर दिया गया है। वहीं रोड पर ही वाहन खड़ा कर सवारियां ले जाने वाले वाहनों के कारण भी हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे आमजन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
पुराने बस अड्डे फ्लाईओवर के नीचे दोनों तरफ सवारी वाहनों की कतारें हर समय लगी रहती हैं। एक तरफ जहां ई-रिक्शा वालों ने अपनी पार्किंग बना ली है तो दूसरी तरफ मैक्सी कैब, वैन ऑटो वाले रोड पर वाहन खड़ा कर देते हैं। इससे वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और जाम की स्थिति बनी रहती है। इसके साथ ही उक्त सवारी ढोने वालों वाहनों के साथ ही प्राइवेट परमिट बस चालक और सरकारी बस चालक भी रोड पर ही अपने वाहन लगाकर सवारी लेते हैं। जो जाम का कारण बनता है। जबकि पुराने बस अड्डे पर काफी समय ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहती है। बावजूद इसके न तो फ्लाईओवर के नीचे से वाहनों को हटाया जाता है और न ही रोड से सवारियां लेने से उन्हें रोका जाता है। लोगों का कहना है कि ये सब पुलिस की नाक के नीचे होता है और पुलिस द्वारा दावे तो बड़े किए जाते हैं लेकिन एक दिन औपचारिकतापूर्ण कार्रवाई की जाती है। उसके बाद हालात ज्यों के त्यों होते हैं।