फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Old bridge closed, Shiva devotees will move through new bridge

Panipat News: पुराना पुल बंद, नए से होगा शिवभक्तों का आवागमन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
Old bridge closed, Shiva devotees will move through new bridge
सनौली । कांवड़ सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सनौली यमुना नदी पर बने पुराने पुल की जर्जर हालत को देखते हुए प्रशासन ने उसे बंद करा दिया है। यहां बैरिकेडिंग करा दी गई है। कांवड़ियों की सुरक्षा के लिहाज से यह फैसला लिया गया है। अब शिवभक्तों का नए पुल से ही आवागमन होगा।
विज्ञापन

दशकों पहले यूपी-हरियाणा सीमा पर यमुना नदी पर बनाया गया पुराना पुल इन दिनों जर्जर हालत में है। कांवड़ यात्रा के दौरान हरियाणा, राजस्थान आदि के हजारों शिवभक्तों का पुल से आवागमन होता है। इसलिए प्रशासन ने जर्जर पुल पर आवागमन प्रतिबंधित करा दिया है। पुल के दोनों तरफ बैरिकेडिंग करा दी गई है। इस पुल की रेलिंग भी कई जगह से खस्ताहाल हो चुकी है। हरियाणा के रास्ते हरिद्वार गंगाजल लेने जाने वाले कांवड़िए नए पुल से होकर जाएंगे, जबकि प्रस्थान भी यहीं से होगा।
विज्ञापन




सनौली यमुना बार्डर पार कर यूपी किनारे पर जाने वाले सभी भारी वाहनों में देर शाम से यूपी पुलिस-प्र‎शासन ने रोक लगा दी है। हरियाणा से यूपी बार्डर की और हरिद्वार जाने जाने सभी भारी वाहनों को यमुना बार्डर के यूपी किनारे पर पुलिस ने रोक कर वापस हरियाणा की तरफ भेजा जा रहा हैं। हरियाणा से यूपी की ओर जाने वाले भारी वाहनों को यमुना बार्डर कैराना यूपी में भारी वाहनों के लिए बार्डर सील कर दिया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


घाट पर गोताखोरों ने डाला डेरा -

कांवडिए बॉर्डर पर पड़ने वाली सनौली यमुना नदी में स्नान करते हैं। इसी के दृष्टिगत यमुना घाट पर प्राइवेट हरियाणा-यूपी के गोताखोर दिलशाद, मुस्तकीम उर्फ बिल्लू, मासूम, जाहिद, जाहिद हसन, नौशाद, साजिद, मो. अफजाल, उस्मान, अदरीश व जुल्फकार ने डेरा डाल लिया है। वह 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे। उन्हें मोटरबोट भी मुहैया कराई गई है। दूसरी तरफ सरकारी गोताखोरों को भी बुलाया गया है।




वॉच टावर खाली नजर आए:

सोमवार से सावन मास शुरू हो चुका है। अब धीरे-धीरे शिवभक्त कांवड़ियों की संख्या में भी वृद्धि होगी। प्रशासन की ओर से यमुना पुल पर बनवाए गए दो वॉच टावरों पर सोमवार को कोई पुलिसकर्मी तैनात नजर नहीं आया। इन वॉच टावरों के माध्यम से ही कांवड़ यात्रा मार्ग पर हर गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed