फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officials inspected the rally venue regarding CM's Jan Ashirwad rally

Panipat News: सीएम की जन आशीर्वाद रैली को लेकर अधिकारियों ने किया रैली स्थल का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Officials inspected the rally venue regarding CM's Jan Ashirwad rally
समालखा। समालखा अनाज मंडी में 26 नवंबर रविवार को आयोजित सीएम मनोहर लाल की जन आशीर्वाद रैली की तैयारियों को लेकर समालखा के एसडीएम अमित कुमार, एएसपी मयंक मिश्रा, मार्केट कमेटी सचिव सविता जैन, डीएसपी सीआईडी अजीत सिंह ने शुक्रवार को रैली स्थल और मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान यातायात व्यवस्था को लेकर रोडमैप भी तैयार किया गया। रैली के संयोजक संजय छौक्कर ने रैली में दस लाख लोगों की भीड जुटाने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि रविवार को अनाज मंडी में करीब 250 बसें और 500 से ज्यादा ट्रैक्टर पहुंचेंगे।
विज्ञापन


एएसपी मयंक मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोडमैप तैयार किया गया है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी मंडी में जगह-जगह तैनात रहेंगे। सीआईए की सभी टीमों सहित सैकड़ों पुलिसकर्मी मौजूद होंगे। एसडीएम अमित कुमार ने बताया रैली को लेकर 25 और 26 नवंबर को मंडी में धान की खरीद नहीं होगी। भापरा स्टेडियम में हैलीपेेड बनाया गया है। रविवार को सीएम मनोहर लाल दोपहर करीब दो बजे भापरा स्टेडियम में बनाए गए हेली पैड पर पहुंचेंगे। भापरा स्टेडियम से चलकर भापरा बाईपास, जीटी रोड होते हुए पुल के नीचे से अनाज मंडी मे रैली स्थल पर पहुंचेंगे। इसके बाद रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन


सीएम के आने से जागे स्टेडियम के भाग:
उल्लेखनीय है कि सीएम के प्रस्तावित दौरे से भापरा खेल स्टेडियम के एक बार फिर भाग जाग गए हैं। प्रशासन ने स्टेडियम की साफ सफाई करानी शुरू कर दी है। हालांकि करीब पांच लाख रुपये की लागत से खरीदा गया बाक्सिंग रिंग देखरेख के अभाव में जर्जर हो गया है। एक साल पहले 15 अगस्त को समालखा स्टेडियम में ध्वजारोहण करने आए सीएम ने जो पौधे रोपित किए थे वे भी गायब हैं। ओपन जिम खस्ताहाल है। इसी तरह एनएचएआई विभाग की भी सीएम आगमन से कुंभकर्णी नींद टूट गई है। वे भी आनन फानन में जीटी रोड की सर्विस लेन की टूट फूट व सफाई करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed