फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officials inspected stone blocks installed on Yamuna embankment

Panipat News: अधिकारियों ने यमुना तटबंध पर लगाईं पत्थर की ठोकरें का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jun 2024 05:42 AM IST
विज्ञापन
Officials inspected stone blocks installed on Yamuna embankment
सनौली। यमुना तटबंध पर सिंचाई विभाग द्वारा बाढ़ बचाओ प्रबंधन के लिएर विभिन्न गांवों में पत्थरों की ठोकरें लगाने का कार्य चल रहा है। इसी संबंध में सिंचाई विभाग के एक्सईएन सुरेश सैनी और एसडीओ सर्वजीत ने बुधवार को यमुना तटबंध पर गांव खोजकीपुर व हथवाला में लगाई जा रही पत्थरों की ठोकरे लगाने के कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों ने ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए कि तटबंध पर पत्थर की ठोकरें लगाने का काम समय रहते जल्द पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जिन स्थानों पर पत्थर की ठोकरें लगाने का टेंडर हुआ है और जहां पर अभी काम शुरू नहीं हुआ है, वहां पर भी जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने दावा किया कि यमुना में मानसून का पानी आने से पहले सभी पत्थरों की ठोकरें लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। वहीं यमुना तलहटी के किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग द्वारा पत्थर की ठोकरें लगाने में अक्सर देरी कर दी जाती है और यमुना में मानसून का पानी तकरीबन 15 जुलाई तक आ जाता है। इसलिए उनकी सरकार व प्रशासन से मांग है कि यमुना तटबंध पर पत्थर की ठोकरें लगाने के काम में तेजी लाई जाए और 15 जुलाई तक हर हाल में सभी ठोकरें लग जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed