फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officials in action to remove deficiencies in the property branch

Panipat News: प्रॉपर्टी शाखा में कमियों को दूर करने के लिए एक्शन में अधिकारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 03:26 AM IST
विज्ञापन
Officials in action to remove deficiencies in the property branch
पानीपत। मेयर कोमल सैनी के प्रॉपर्टी टैक्स शाखा गड़बड़ी की संभावनाओं के पत्र के बाद नगर निगम अधिकारी शुक्रवार को एक्शन में आ गए। सहायक आयुक्त विवेक चौधरी ने अपनी कार्यालय में शाखा अधिकारियों व प्रमुख लोगों की बैठक ली। इनमें खासकर प्रॉपर्टी टैक्स के अधिकारी और कर्मचारी रहे। उन्होंने काम में पारदर्शिता लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त विवेक चौधरी ने शुक्रवार को पालिका बाजार स्थित कार्यालय में बैठक ली। करीब एक घंटे की बैठक में हर विषय पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि प्रॉपर्टी शाखा सबसे प्रमुख शाखा है। प्राय देखने में आता है कि इस शाखा में दूसरी शाखाओं के कर्मचारी मिलते हैं। वहीं बाहरी लोग भी घूमते रहते हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों को निष्पक्ष होकर काम करना है। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिलनी चाहिए। किसी भी प्रॉपर्टी में संबंधित व्यक्ति के सभी कागज देने पर किसी प्रकार बदलाव करने की सिफारिश करें। कर्मचारी गंभीर विषयों पर किसी भी समय चर्चा कर सकते हैं।
विज्ञापन

मेयर कोमल सैनी ने उठाया था मामला
मेयर कोमल सैनी निगम आयुक्त को 27 अक्तूबर को इस बाबत पत्र लिखा था। उन्होंने कहा कि नगर निगम कार्यालय की प्रॉपर्टी शाखा में दूसरी शाखाओं के कर्मचारी अनावश्यक रूप से घूमते देखे गए हैं। ऐसे में इन पर पाबंदी लगाना जरूरी है। उन्होंने पत्र में बताया कि आयुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को काम सौंपा गया है। कुछ अधिकारी व कर्मचारी अपने कार्य व सीट को छोड़कर प्रॉपर्टी शाखा में अनावश्यक रूप से घूमते रहते हैं। इनके साथ बाहरी तत्व भी इस शाखा में मिलते हैं। जिससे शाखा का काम प्रभावित होता है और इनकी गतिविधियां भी संदिग्ध लगती हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन :

नगर निगम की संपत्ति कर शाखा में दूसरी शाखाओं के कर्मचारी ज्यादा रहते हैं। इससे शाखा का काम भी प्रभावित होता है। इसके साथ इनके काम पर भी सवाल उठते हैं। इनको देखते हुए शाखा अध्यक्ष की शुक्रवार को बैठक बुलाई है।

कोमल सैनी, मेयर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed