{"_id":"65907c3ab520128d680f25cb","slug":"offices-will-open-today-also-last-day-for-property-tax-exemption-panipat-news-c-244-1-pnp1004-11482-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: आज भी खुलेंगे कार्यालय, प्रॉपर्टी टैक्स में छूट का है अंतिम दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: आज भी खुलेंगे कार्यालय, प्रॉपर्टी टैक्स में छूट का है अंतिम दिन
विज्ञापन
पानीपत। प्रॉपर्टी टैक्स में छूट के अंतिम दिनों में कभी बिजली तो कभी निकाय का सर्वर लोगों के आंसू निकाल रहा है। शुुक्रवार को बिजली गुल होने की वजह से लोग अपना टैक्स नहीं जमा करवा सके तो शनिवार को निकाय का सर्वर ही बंद हो गया। जिससे लोग घंटों तक कतार में खड़े रहे। हालांकि दोपहर बाद सर्वर चला जरूर लेकिन काफी धीमी गति से चला। जिससे काम धीरे धीरे ही निपटाया जा सका।
बता दें कि अब तक नगर निगम ने शनिवार शाम तक करीब 20.58 करोड़ रुपये की रिकवरी की है। इसके अलावा 39.42 लाख रुपये का फायर टैक्स भी वसूला है। वहीं, निगम का वर्ष 2023-24 का वित्तीय वर्ष का टैक्स रिकवरी का बजट 35 करोड़ रुपये निर्धारित किया गया था। इस टैक्स को निगम दिसंबर अंत तक ही रिकवर करने का प्लान बना रहा था। सप्ताह के अंतिम दिनों में निगम के पास करीब सात करोड़ का टैक्स जमा हुआ। अब दो दिन परेशानियों की वजह से टैक्स में रिकवरी कम दर्ज हो पाई।
बॉक्स
31 दिसंबर को रविवार के दिन अवकाश होने के बाद भी निगम कार्यालय खुला रहेगा। शहरवासी सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक टैक्स जमा करवा कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
मनोज मिगलानी, कर अधीक्षक, नगर निगम।