फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Officers should take care that there is no waterlogging on GT Road.

Panipat News: जीटी रोड पर जलभराव न हो, ध्यान रखें अफसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 07:30 AM IST
विज्ञापन
Officers should take care that there is no waterlogging on GT Road.
पानीपत। समाधान शिविर में बुधवार को जिला स्तर पर 192 शिकायतें पहुंची। इनमें से 93 का मौके पर ही निदान किया, जबकि अन्य समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिया। शिविर में एनएचएआई और एलएनटी के अधिकारियों को भी जीटी रोड पर पानी भरने के मामले को लेकर बुलाया गया और उन्हें हिदायत दी गई कि बरसात के मौसम में जीटी रोड पर पानी न खड़ा हो इसका विशेष ख्याल रखें।
विज्ञापन

उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि जिला में मंडल व जिला स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस में प्रात: 10 से 12 बजे तक समाधान शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में आए हुए हर व्यक्ति की समस्या को पूरी गंभीरता से सुनकर उसका समाधान किया जा रहा है। शिविर के दौरान एंपेरियम सिटी के लाेगों ने शिकायत में बताया कि समिति के अंदर रिहायशी इलाके के सामने सार्वजनिक शौचालय संबंधित एजेंसी द्वारा बनाया जा रहा है। इसे किसी अन्य स्थान पर बनवाया जाए। अत्तोल्लापुर गांव कल्लोगों गांव से जलालपुर जाने वाली सड़क पर सात फीट तक कब्जे की शिकायत दी। उपायुक्त ने जिला परिषद के सीईओ को मामले में कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान एनएचएआई और एलएनटी के अधिकारियों को भी जीटी रोड पर पानी भरने के मामले को लेकर बुलाया गया और उन्हें हिदायत दी कि बरसात के मौसम में इसका विशेष ख्याल रखें की जीटी रोड पर पानी न खड़ा होना चाहिए। इसी तरह सींक गांव के निवासियों ने कब्रिस्तान में मनरेगा के तहत मिट्टी इत्यादि उठाने के कार्य को लेकर भी काम करवाने का अनुरोध किया। सींक गांव के कई लोगों ने विभिन्न तालाबों से लगती जमीन पर कब्जे को लेकर शिकायत दी। खुखराना वासी सोम ने गांव के शिफ्टिंग में प्लांट से संबंधित अपनी बात रखी। समाधान शिविर में पेंशन, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, बिजली व अन्य विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतें आई जिस पर उपायुक्त ने संज्ञान लेते हुए कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता, एडीसी डाॅ. पंकज यादव, एसडीएम मनदीप कुमार व नगराधीश टीनू मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed